सोनाली फोगाट की मौत पर उठ रहे सवाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी का दिया आदेश

नई दिल्ली, 24 अगस्त। सोनाली फोगाट का जिस तरह से गोवा में अचानक से निधन हो गया उससे हर कोई स्तब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार 23 अगस्त को सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से गोवा में निधन हो गया। सोनाली 22 अगस्त को अपने कुछ स्टाफ के सदस्यों के साथ गोवा घूमने के लिए गई थीं। रात को सोनाली अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गई थीं लेकिन अगले दिन उनको दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद सोनाली को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। सोनाली की बहन ने मृत्यु को लेकर संदेह जाहिर किया है।

कैमरे के सामने होगा पोस्टमार्टम

कैमरे के सामने होगा पोस्टमार्टम

सोनाली की मृत्यु को लेकर खड़े हो रहे सवालों के बीच पुलिस ने आदेश दिया है कि सोनाली के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी। सोनाली का पोस्टमार्टम अभी शुरू नहीं हुआ है। दो डॉक्टरों की एक टीम सोनाली का पोस्टमार्टम करेगी। पुलिस के आदेश के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया का पोस्टमार्टम होगा। सोनाली के विसरा को फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। कुछ ही समय में पुलिस गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी, इस दौरान सोनाली के परिवार के सदस्य भी रहेंगे।

Recommended Video

    Sonali Phogat CBI Investigation: सोनाली फोगाट की हुई हत्या ? बहन का ये दावा | वनइंडिया हिंदी | *News
    व्यक्तिगत जीवन

    व्यक्तिगत जीवन

    बता दें कि सोनाली फोगाग बिग बॉस 14 में नजर आई थीं, जहा से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा वह टिकटॉक पर भी काफी लोकप्रिय थीं। सोनाली फोगा फतेहबाद जिले से भूथान गांव से आती हैं। उनका विवाह हिसार के संजय फोगाट से हुआ था, जिनका पहले ही निधन हो चुका है। उनकी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। संजय फोगाट का दिसंबर 2016 में उनके फॉर्म पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। इस वक्त सोनाली मुंबई में थीं। सोनाली की एक 7 साल की बेटी है।

     सोनाली का करियर

    सोनाली का करियर

    सोनाली अभिनेत्री बनना चाहती थीं, उन्होंने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी शो की एंकरिंग से की थी। उन्होंने इस शो को 8 साल तक प्रस्तुत किया था। इसके बाद जी टीवी पर उन्हें अम्मा सीरियल में बड़ा ब्रेक मिला, जिसमे उन्होंने नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया था। यह सीरियल भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित था। सोनाली सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। बाद में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी ने आदमपुर से उम्मीदवार बनाया था।

    कई अहम पद मिले

    कई अहम पद मिले

    सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं, उनके पास हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ की शेड्यूट ट्राइप विंग की भी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी का भी सदस्य चुना गया था। उन्होंने मध्य प्रदेश, झारखंड में आदिवासियों के लिए काम किया था। 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+