'मां खाने में कुछ गड़बड़ लग रहा है', सोनाली ने आखिरी कॉल पर मां से कहा, बहन ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 23 अगस्त। भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की अचानक मौत से उनके प्रशंसक और अपने सदमें में हैं। सोनाली फोगाट आज मंगलवार को गोवा में निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। सोनाली फोगाट हमेशा फिटनेस को लेकर बहुत ध्यान देती थीं ऐसे में 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका जाना लोगों के लिए सदमें जैसा है। लोग उनकी मौत पर सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं अब जो कुछ उनके परिवार की तरफ से कहा गया है वह काफी चौंकाने वाला है

मां को की थी ऑखिरी कॉल
परिवार की तरफ से कहा गया है कि सोनाली ने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी जिसमें उन्होंने अपने खाने में कुछ मिलाए जाने का शक जाहिर किया था। सोनाली की बहन ने बताया कि मां से बातचीत में सोनाली ने बताया था कि ऐसा लगता है कि उनके खाने में कुछ मिला दिया गया हो। सोनाली ने मां से ये भी कहा कि उन्हें खाने के बाद शरीर में कुछ गड़बड़ लग रही है।
Recommended Video

मां से सोनाली ने क्या बताया ?
सोनाली की बहन ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए ये सारी बातें कहीं। बहन ने कहा मां ने सुबह बात की सोनाली से तो कहने लगी कि मेरे कुछ गड़बड़ हो रही है शरीर में। पता नहीं क्या खाना खाते ही कुछ हो जाता है पता नहीं क्या प्रॉब्लम है जैसे कोई कर रहा हो मेरे ऊपर। फिर शाम को बात हुई तो फिर ऐसे ही कहने लगी कि मम्मी मेरे को कुछ गड़बड़ लग रही है। मेरे ऊपर कोई साजिश हो रही है फिर बाद में सुबह पता चला कि वह नहीं रही।

दावा- कुछ किए जाने का जताया था शक
बहन ने कहा कि सोनाली ने इस बात का शक जाहिर किया कि उनके ऊपर कुछ किया गया है। साथ ही साजिश का भी अंदेशा जताया था। परिवार के इस दावे के बाद सोनाली फोगाट की मौत अब सवालों के घेरे में आती नजर आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

गोवा में सोनाली के साथ कौन था?
उनकी बहन से जब पूछा गया कि उनके साथ कौन था वहां तो बताया कि सोनाली के साथ उनके पीए भी थे। पीए ने बताया कि उनको कुछ बुखार था लेकिन वो ठीक हो गया था। वहीं बातचीत के दौरान सोनाली की बहन ने मौत स्वाभाविक है या इसमें शक है, इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मौत की जांच की मांग
परिवार के अलावा दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी सोनाली की मौत को लेकर शक जाहिर किया है। सोनाली की मौत को लेकर जांच की मांग भी उठने लगी है। हरियाणा कांग्रेस के अध्य़क्ष उदयभान ने सोनाली की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

आप नेता ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने भी भाजपा नेत्री की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। नवीन जयहिंद ने सोनाली फोगाट की मौत को संदिग्ध बताते हुए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच कराने की मांग की है। नवीन जयहिंद ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "ये मै नही कह रहा पूरा हरियाणा कह रहा है और सोनाली फोगाट की बहन कहा रही है साज़िश का आरोप खाने में मिलाकर कुछ खिलाने का आरोप ध्यान से सुनिए मौत की जाँच ज़रूरी है सीएम खट्टर साहब।"












Click it and Unblock the Notifications