Sonali Phogat के PA से पूछताछ, शरीर पर धारदार चोट के निशान नहीं मिले : गोवा पुलिस
Sonali Phogat की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी गोवा पुलिस में महानिरीक्षक (IGP) ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि दो महिला पुलिसकर्मियों ने सोनाली की डेड बॉडी का परीक्षण किया था, उन्हें धारदार चोट के निशान नहीं मिले।
पणजी, 25 अगस्त : Sonali Phogat की मौत के मामले में रोज नया ट्विस्ट आ रहा है। भाई के गंभीर आरोपों के बाद अटॉप्सी रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि सोनाली की डेड बॉडी पर चोट के निशान थे। हालांकि, गोवा पुलिस ने सोनाली के शरीर पर किसी प्रकार के इंजरी मार्क से इनकार किया है। गोवा पुलिस में महानिरीक्षक (IGP) ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि दो महिला पुलिसकर्मियों ने सोनाली की डेड बॉडी का परीक्षण किया था, उन्हें किसी प्रकार की धारदार चोट के निशान नहीं मिले हैं।
Recommended Video

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही टिप्पणी
गौरतलब है कि गोवा में सोनाली फोगाट की मौत के बाद अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनाली फोगट मौत मामले पर आईजीपी ओएस बिश्नोई ने गुरुवार को बताया, 'मृतका के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है। 1-2 घंटे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।' उन्होंने बताया कि सोनाली का पार्थिव शरीर आज रात दिल्ली पहुंचेगा।
सोनाली फोगाट के सहयोगी से पूछताछ
सोनाली फोगाट के शरीर की जांच करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों के हवाले से आईजीपी ओएस बिश्नोई ने कहा, सोनाली के शरीर पर कोई धारदार चोट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट के सहयोगी सुखविंदर और उसके पर्सनल असिस्टेंट (पीए) सुधीर सागवान को अंजुना पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications