'प्यार से सोनाली बेटी को लाडो कहती थीं, आज रोता हुआ छोड़ गईं...', मां को कंधा देते देख पसीजा लोगों का दिल

'प्यार से सोनाली बेटी को लाडो कहती थीं, आज रोता हुआ छोड़ गईं...', मां को कंधा देते देख पसीजा लोगों का दिल

नई दिल्ली, 27 अगस्त: हरियाणा भाजपा नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट का 26 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर गई हैं। लेकिन सोनाली फोगाट की 16 साल की बेटी यशोधरा फोगाट की तस्वीरों ने लोगों की आंखों में आंसू ले आए। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने अपनी मां के अर्थी (पार्थिव शरीर) को कंधा दिया। यशोधरा फोगाट ने कंधे से कंधा मिलाकर परिवार और समर्थकों की भारी भीड़ के बीच अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। इसको देख वहां मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि इन तस्वीरों को देखने वालों के भी आंखें नम हो गईं।

BJP के झंडे में लपेटकर किया गया सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार

BJP के झंडे में लपेटकर किया गया सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार

सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर भाजपा के झंडे में लिपटा हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि भाजपा के झंडे में लपेटकर ही सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया गया। 43 वर्षीय सोनाली फोगाट की गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद हरियाणा के हिसार में अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उसकी मौत के दो दिन बाद, पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।

मां को कंधा देते वक्त बेसुध दिखी बेटी

मां को कंधा देते वक्त बेसुध दिखी बेटी

सोनाली फोगट की बेटी की मां के अंतिम संस्कार की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। अपनी मां की अर्थी को अपने कंधों पर उठाए हुए 15 साल की बच्ची बेसुध थी। फोगट की किशोर बेटी यशोधरा ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हिसार के श्मशान घाट तक गईं थीं और को मुख्यअग्नि दी।

'वो मेरी मां है, मुझे भी जाना है...'

'वो मेरी मां है, मुझे भी जाना है...'

सोनाली फोगाट का भाजपा के झंडे में लिपटा पार्थिव शरीर अपनी अंतिम यात्रा के लिए निकल पड़ा था। यशोधरा, जिसे सोनाली प्यार से 'मेरी लाडो' कहती थी, शुरू में एक शब्द भी बोल नहीं पा रही थीं। लेकिन जैसे ही शव को ले जाया जा रहा था तो वह घर के अंदर से दौड़ती हुई आई और जोर देकर कहा कि वह अपनी मां की अंतिम यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। यशोधरा फोगाट ने कहा, ''वो मेरी मां हैं, मुझे भी जाना है।''

'बेटी को ऐसे देखना...'

'बेटी को ऐसे देखना...'

जैसे ही सोनाली फोगाट की बेटी के साथ उनकी आखिरी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आई, वो वायरल हो गई। नेटिज़न्स ने कहा कि यशोधरा को इस तरह से देखकर उनका दिल टूट गया है। लोगों सोनाली फोगाट की बेटी के लिए सहानुभूति जताई। एक यूजर ने कमेंट किया, ''किसी की भी बेटी को इस तरह नहीं देख सकता!!! उसकी आत्मा को शांति मिले!!!" एक अन्य ने कहा, "सोनाली फोगाट के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ?? उनकी बेटी, परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी सच्ची संवेदना।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, ''16 साल की बच्ची को इस हालत में देखकर, मेरा दिल पसीजा जा रहा है।''

'सोनाली प्यार से बेटी को लाडो कहती थीं और अब छोड़ गईं...'

'सोनाली प्यार से बेटी को लाडो कहती थीं और अब छोड़ गईं...'

वहीं एक यूजर ने लिखा, ''मुझे याद है कि यशोधरा, जब बिग बॉस में आई थीं तो सोनाली उन्हें बार-बार प्यार से लाडो कह कर बुला रही थीं। बेटी को प्यार से लाडो कहने वाली सोनाली आज उन्हें अकेला छोड़ गईं।''

एक यूजर ने लिखा, "सोनाली फोगट की बेटी के बारे में सोचते ही मेरा दिल टूट जाता है। जीवन के हर पड़ाव पर मां महत्वपूर्ण होती है..उसने इतनी कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया कि कोई भी उसके दर्द को नहीं समझ सकता।''

पिता को भी बचपन में खो चुकी हैं यशोधरा फोगाट

पिता को भी बचपन में खो चुकी हैं यशोधरा फोगाट

2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगट रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उनका शव उनके परिवार के फार्महाउस के पास एक खेत में मिला था। उनके मौत की गुत्थी भी आज तक नहीं सुलझ पाई है। सोनाली ने बताया था कि वो अपने पति के निधन के वक्त मुंबई में काम से गई थीं। सोनाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2016 में शो ''Ek Maa Jo Laakhon Ke Liye Bani Amma'' से की थी। इसके बाद, वह कई हरियाणवी और पंजाबी फिल्मों और संगीत वीडियो में दिखाई दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+