सोनाली फोगाट केस: क्लब में ड्रग्स बरामद, मालिक और तस्कर समेत 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 अगस्त: सोनाली फोगाट केस की जांच जब से मर्डर एंगल से हो रही, तब से इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में क्लब के मालिक, ड्रग्स तस्कर समेत दो अन्य लोगों (कुल 4) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस को क्लब के वॉशरूम से ड्रग्स भी बरामद हुई। वहीं शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें सोनाली की हालत खराब नजर आ रही थी।

Recommended Video

      Sonali Phogat मामले में क्लब के मालिक और ड्रग पेडलर गिरफ्तार, खुलेगा राज| वनइंडिया हिंदी |*News
      Sonali

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लब में ड्रग्स बरामद हुई, इस वजह से उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि वो ड्रग्स किस कैटेगरी की है। उसको जांच के लिए भेजा गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में सोनाली फोगाट लंगड़ाते हुए चल रहीं। पुलिस का दावा है कि उनको मौत से पहले कोई नशीला पदार्थ दिया गया था। इस मामले में दो लोग शक के घेरे में हैं।

      भाई ने लगाया था आरोप
      आपको बता दें कि फोगाट की मौत सोमवार को उत्तरी गोवा में हुई। शुरू में कहा जा रहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन बुधवार को फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान और सहयोगी सुखविंदर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। जिस वजह से गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

      आईजी ने कही ये बात
      वहीं आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सांगवान और सिंह ने कोई नशीला पदार्थ फोगाट को पिलाया था और उन्होंने ये बात कबूल कर ली है। ये घटना 22 अगस्त की रात और 23 अगस्त की तड़के उत्तरी गोवा जिले के एक रेस्टोरेंट में हुई। आरोपियों ने ये कबूल लिया है कि उन्होंने जानबूझकर फोगाट को उसे पिलाया था। वहीं फोगाट के शरीर पर जो चोट के निशान थे, वो शायद अस्पताल ले जाते वक्त लगे हों।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+