Friendship Day: सोनाली बेंद्रे ने शेयर की BALD लुक वाली तस्वीर, दोस्तों को कहा-Thank You
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करवा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनाली अपनी इस गंभीर बीमारी के दौरान भी अपनी तस्वीरें और अपनी बातें लोगों से शेयर करती रहती हैं, सोनाली इस वक्त भी काफी सकारात्मक हैं और इसका ताजा सबूत है बेंद्रे की बाल्ड लुक वाली तस्वीर, जो कि उन्होंने आज यानी 'फ्रेंडशिप डे' के दिन शेयर की है।
सोनाली का बाल्ड लुक...
इस तस्वीर में सोनाली अपनी अभिन्न सहेलियों गायत्री जोशी और सुजैन खान के साथ नजर आ रही हैं, ये तीनों किसी रेस्त्रां के बाहर बैठी हैं, इस फोटो में सोनाली पहली बार बाल्ड लुक में हैं और मुस्कुराते नजर आ रही हैं, उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुईं हैं।

हर मौके में खुशी तलाशती हूं और खुशी की ओर बढ़ती हूं......
अपनी फोटो शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा है कि यह मैं हूं और इस पल मैं वास्तव में बहुत खुश हूं, जब मैं कहती हूं तो लोग मुझे अजीब निगाहों से देखने लगते हैं, लेकिन यह सच हैं और मैं आपको बताऊंगी ऐसा क्यों मैं अब हर पल का लुत्फ लेने लगी हूं, हर मौके में खुशी तलाशती हूं और खुशी की ओर बढ़ती हूं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे लेडीज
उन्होंने कहा कि कई बार दर्द भरे और हताशा भरे पलों से उन्हें भी दो-चार होना पड़ता है, लेकिन वह जिन लोगों को प्यार करती हैं, उनके साथ समय गुजार रही हूं और अपने दोस्तों की आभारी हैं जो इस दौर में उनकी मजबूती का स्तंभ बने हुए हैं, मुझे यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि सच्ची दोस्ती क्या होती है, हैप्पी फ्रेंडशिप डे लेडीज।

सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने दिया था बयान
इससे पहले सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने अपनी पत्नी की तबीयत के बारे में ट्वीट किया था कि सोनाली की हालत स्थिर है और बिना किसी परेशानी के उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications