VIDEO: कैंसर से जूझ रहीं सोनाली ने शेयर किया अपना नया लुक, मदद के लिए प्रियंका चोपड़ा को कहा शुक्रिया
न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने नए लुक से रूबरू कराया। इस तस्वीर में सोनाली विग पहने नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने नए लुक से रूबरू कराया। इस तस्वीर में सोनाली विग पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ एक मैसेज भी शेयर किया है। बता दें की कीमोथेरेपी चलने के कारण सोनाली बाल्ड हो गई हैं। इससे पहले वो बाल्ड लुक में भी अपनी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं।

सोनाली ने फैंस के संग शेयर किया नया लुक
अपने नए लुक की तस्वीर शेयर करते हुए सोनाली बेंद्रे ने लिखा, 'कौन अच्छा नहीं दिखना चाहता? ऐसे में थोड़ी सी बुराई कुछ गलत नहीं है। जो काम आपको खुशी देता है वो करना जरूरी है, भले ही वो विग पहनना, लिप्सटिक लगाना और हाई हील्स पहनना जैसा छोटा काम ही क्यों न हो। कोई आपको नहीं बता सकता कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत।' सोनाली ने बताया कि जब वो अपने लिए विग देख रही थीं तो उनके मन में भी सेल्फ डाउट आया था।
प्रियंका चोपड़ा को कहा धन्यवाद
सोनाली ने कहा, 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पार्ट होते ही आपसे हमेशा उम्मीद की जाती है कि आप अच्छा दिखें। शायद वो मेरे में रह गया। अगर मेरा स्कार्फ पहनने का मन है तो मैं पहनूंगी। अगर मेरा मन बाल्ड लुक के साथ बाहर निकलने का है, तो मैं वो करूंगी। सिर्फ आपको ही मालूम है कि कौन सी चीज आपको खुशी दे सकती है और क्या आपके लिए बेस्ट है।' सोनाली बेंद्रे ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी धन्यवाद दिया। सोनाली ने प्रियंका चोपड़ा को हेयरस्टाइलिस्ट से मिलाने के लिए उनका धन्यवाद किया है, जिन्होंने उनका नया लुक तैयार किया है।

मेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रही हैं सोनाली
इस वीडियो में सोनाली के कैंसर के बाद के लुक हैं। कुछ तस्वीरों में वो बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं, तो कुछ में विग के साथ। कई तस्वीरों में सोनाली ने सिर पर टोपी या स्कार्फ डाला हुआ है। सोनाली ने 4 जुलाई को अपनी बीमारी की खबर से सभी को चौंका दिया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर है, जिसका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications