शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा के नाम पटना में लगाए गए धमकी भरे पोस्टर, जहीर से शादी को लेकर हो रहा विरोध!

Sonakshi-Zaheer Marriage: बिहार की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बीते दिन, 23 जून को जहीर इकबाल के संग शादी के बंधन में बंधी हैं। हर तरफ उनकी शादी की ही चर्चा है। कहीं शादी की फोटोज, कहीं रिसेप्शन में डांस करते इस क्यूट कपल की वीडियोज।शादी से पहले सोनाक्षी के परिवार के इस रिश्ते से खुश ना होने की बात कही जा रही थी।

सोनाक्षी के पिता, मशहूर बॉलीवुड एक्टर और टीएम सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी की शादी से खुश ना होने की बात कही जा रही थी। फिर कुछ ऐसी ही चर्चा उनके मां और भाई को लेकर थी लेकिन शादी में पूरा परिवार साथ और बेहद खुश नजर आया। लेकिन उनकी ये खुशी कुछ लोगों को खटक रही है। सोनाक्षी को जहीर से शादी करने के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

दरअसल, इस नफरत की वजह हिन्दू धर्म को मानने वाली सोनाक्षी ने मुस्लिम धर्म को फॉलो करने वाले जहीर इकबाल से शादी रचाना है। बिहार में सोनाक्षी और जहीर की शादी के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें सोनाक्षी को बिहार में ना घुसने देने की धमकी दी गई है। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा गया है।

ये पोस्टर 'हिन्दू शिव भवानी सेना' ने लगवाए हैं। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा को अपने घर, 'रामायण' और अपने दोनों बेटों 'लव और कुश' का नाम बदलने की सलाह दी गई है। साथ ही सोनाक्षी की शादी को लव जिहाद बताया गया है।

पोस्टर में क्या-क्या लिखा है?

पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर में लिखा गया है, "सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा! पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश" पोस्टर में आगे लिखा है, "शत्रुघ्न सिन्हा जी अपने फैसले पर करें पुनर्विचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश, घर रामायण का नाम बदल दें। इससे हिन्दू धर्म का अपमान हो रहा है।"

ये पोस्टर 'हिन्दू शिव भवानी सेना' के अध्यक्ष, लव कुमार सिंह 'रुद्र' ने लगवाए हैं। उन्होंने पोस्टर में अपने फोटो के साथ अपना नाम प्रिंट कराया है। पोस्टर के एक कोने पर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी-जहीर की तस्वीर भी है।

भगवान शिव के बैकग्राउंड के साथ बनाए गए इस पोस्टर में लिखा है कि "सोनाक्षी सिन्हा को 'हिन्दू शिव भवानी सेना' बिहार में घुसने नहीं देगी!"

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Poster

पोस्टर के नीचे धर्म परिवर्तन की बात भी लिखी गई है। लिखा गया है, "हिन्दू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने के लिए मजहबी साजिश के तहत अवैध धर्मांतरण और मोहबत के नाम पर लव जिहाद हुआ है।"

क्या शादी के बाद सोनाक्षी कर लेंगी धर्म परिवर्तन?

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी ना ही हिन्दू ना ही मुस्लिम रीती रिवाज से हुई है। इस मामले पर बात करते हुए जहीर के पिता ने शादी से पहले ही बताया था कि दोनों की शादी एक सीविल मैरिज होगी। सोनाक्षी शादी के बाद इस्लाम कबूल नहीं करेंगी।

बता दें, जहीर और सोनाक्षी ने अपने 7 साल के रिलेशनशिप को उसी दिन शादी के बंधन में बदलने का फैसला किया जिस दिन उनदोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+