वजन को लेकर मिले ऐसे भद्दे कमेंट्स, सोनाक्षी ने लगा दी तगड़ी क्लास, देखिए Video

सोनाक्षी सिन्हा को उनके वजन को लेकर ऐसे भद्दे कमेंट्स मिले कि उन्होंने एक वीडियो जारी कर ट्रोल्स की तगड़ी क्लास लगा दी...

नई दिल्ली। फिल्म 'दबंग' के जरिए बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री से खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने दबंग अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल सोनाक्षी की पहचान एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर है, जो सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट्स पर चुप बैठने के बजाय ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब देती हैं। अब एक बार फिर सोनाक्षी ने बॉडी शेमिंग को लेकर उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को तगड़ा जवाब दिया है। सोनाक्षी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि सोशल मीडिया पर कैसे उनके वजन को लेकर उन्हें निशाना बनाया जाता है और वो किस तरह ऐसे लोगों से निपटती हैं।

#BiggerThanThem शीर्षक से अपलोड किया वीडियो

#BiggerThanThem शीर्षक से अपलोड किया वीडियो

अपने इंस्टाग्राम पर #BiggerThanThem शीर्षक से इस वीडियो को अपलोड करते हुए सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि उनके वजन को लेकर उन्हें किस तरह की घटिया बातों का सामना करना पड़ता है और इन बातों के बावजूद वो कैसे उनसे प्रभावित नहीं होतीं। इस वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी सोशल मीडिया पर उनके लिए आने वाले कमेंट पढ़ती हैं, जैसे- कैटवॉक करती हुई गाय, मोटी, आंटी और मोटाक्षी सिन्हा और ऐसे कई नाम, जो उन्हें ट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया पर लिखे जाते हैं।

'ऐसे लोग केवल आपके वाइब को मारते हैं'

'ऐसे लोग केवल आपके वाइब को मारते हैं'

इन कमेंट्स को पढ़ने के बाद सोनाक्षी जवाब देती हैं, 'कल्पना कीजिए कि सोशल मीडिया पर इससे भी और बुरा कहा जाता है। केवल इसलिए, क्योंकि आपने एक पोस्ट डाली है और जिसे आप महान समझती हैं? ट्रोल्स। उन लोगों को यही कहा जाता है ना? ऐसे लोग केवल आपके वाइब को मारते हैं। जिनके पास दूसरों को जज करने के लिए तो बहुत टाइम होता है, लेकिन कुछ काम नहीं होता है। इसलिए, ये लोग कुछ भी कहेंगे। बिल्कुल ऐसे ही। वो बोलते हैं और हम सुनते हैं। कभी-कभी हमें गुस्सा आता है, दुख होता है और हम सन्न रह जाते हैं। लेकिन, अब तो हम हंसने लग जाते हैं क्योंकि ये लोग खुद एक मजाक हैं।

'सोनाक्षी सिन्हा कभी नहीं होगी खामोश'

'सोनाक्षी सिन्हा कभी नहीं होगी खामोश'

इसके बाद सोनाक्षी बताती हैं कि वो ऐसे ट्रोल्स पर ध्यान क्यों नहीं देतीं। वीडियो में सोनाक्षी कहती हैं, 'मैंने भी सुना...बहुत सुना, लेकिन फिर मैंने सोचा कि अब तो मैं 30 किलो कम कर चुकी, फिर भी इनकी टेंटें चालू है। तब मैंने कहा- भाड़ में जाओ, क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा यहां एक खास वजह से है। मैं जैसी हूं, वैसी हूं और मेरे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। ना मेरे कर्व, ना मेरा वजन और ना मेरी इमेज। मैं पैमाने का कोई नंबर नहीं हूं। और...यही बात मुझे उनसे बड़ा बनाती है। सोनाक्षी सिन्हा कभी नहीं होगी खामोश।'

देखिए वीडियो:-

सोनाक्षी पहले भी कर चुकी हैं ट्रोल्स को 'खामोश'

आपको बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को उस वक्त भी करारा जवाब दिया, जब केबीसी के एक सवाल पर यूजर्स ने उन्हें घेरने की कोशिश की। दरअसल केबीसी के एक शो में सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं। शो में अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनाक्षी ने एक ट्वीट कर इस मामले पर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी। सोनाक्षी ने लिखा, 'डियर जागे हुए ट्रोल्स। मुझे पाइथोगोरस की थ्योरी भी याद नहीं है, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियॉडिक टेबल, मुगलिया सल्तनत की वंशावली और क्या-क्या याद नहीं, वह भी याद नहीं। अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना। आई लव मीम्स।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+