सोना महापात्रा से यूजर ने कहा, 'उम्मीद है आपके पिता रेपिस्ट नहीं होंगे', सिंगर ने दिया ये जवाब

सोना महापात्रा से यूजर ने कहा, 'उम्मीद है आपके पिता रेपिस्ट नहीं होंगे', सिंगर ने दिया ये जवाब

Sona Mohapatra slams Troller: बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा हमेशा ही अपने बिंदासपन और बेबाक अंदाज से जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा बॉलीवुड की एक ऐसी कलाकार हैं, जो हर मुद्दे पर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखती हैं और वह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया है। जिसकी वजह से सोना महापात्रा चर्चे में हैं।

Sona Mohapatra

असल में सोना महापात्रा ने ट्विटर पर हाल ही में अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। सोना महापात्रा के पिता दिलीप महापात्रा भारतीन नेवी के जवान थे। दिलीप महापात्रा की ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट पुरानी तस्वीर है। सोना महापात्रा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ''मेरे पापा, दिलीप महापात्रा 1971 युद्ध के मेडल पहने हुए, भारतीय नौसेना।"

सोना महापात्रा के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स उनको ट्रोल करने लगे। एक महिला यूजर्स ने सोना महापात्रा के इस ट्वीट पर कमेंट किया, "मुझे उम्मीद है कि वह (आपके पिता) रेपिस्ट नहीं है, क्योंकि तुम हर आदमी को 'रेपिस्ट' मानती हो।"

महिला यूजर के इस कमेंट पर सोना महापात्रा ने ट्वीट कर जवाब दिया, ''ये एक 'प्राउड इंडियन' हैं। उन्हे ये बोलते हुए खुशी हो रही है। लेकिन मैं खुश इसलिए हूं कि मैंने कभी ऐसे शब्द नहीं बोले हैं। ये जबरदस्ती मेरे मुंह में शब्दों को भर रही हैं। विश्वास कीजिए। बल्कि इसके विपरीत मेरे पुरुषों के साथ स्वस्थ प्रेम संबंध हैं। खुद की संतुष्टी के लिए उन्हे परेशान भी नहीं करना चाहिए। इसी तरीके से मेरे नौसेना युद्ध में भागीदार दिग्गज पिता को टैग करो।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+