Son TV journalist बनकर पहली बार स्क्रीन पर दिखा, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू, VIDEO वायरल
Son TV Journalist बना तो मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक वर्कशॉप की कर्मचारी बेटे को टीवी पर देखने के बाद सेलिब्रेट करते देखी जा सकती है।
इंस्टाग्राम हैंडल- गुड न्यूज मूवमेंट (@goodnews_movement) पर शेयर वीडियो को चंद घंटों के भीतर लाखों व्यूज मिलमिल चुके हैं। इसके अलावा हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक कर कमेंट्स भी किए हैं।

दरअसल, किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चों को सफल होते देखना एक सपना होता है। बच्चों की कामयाबी के लम्हों को देखने के बाद मां-बाप गर्व और खुशी से भर जाते हैं। ऐसी ही एक मां का सेलिब्रेशन रोमांचित करने वाला है।
वीडियो कैप्शन में लिखा गया, "गर्व है मां! मां अपने बेटे को एक पत्रकार के रूप में टेलीविजन पर पदार्पण करते हुए देखती है। मां अपने आंसू नहीं रोक सकीं क्योंकि उन्होंने अपने सभी सहकर्मियों के साथ इस पल का आनंद लिया।''
इंस्टाग्राम पर शेयर दिल छू लेने वाले इस वीडियो में कैद जादुई लम्हे के दौरान मां अपने बेटे को पहली बार टेलीविजन पर पत्रकार के रूप में देखने के बाद खुशी से झूमते देखी जा सकती है।
वीडियो की शुरुआत में मां को चेहरे पर मुस्कान के साथ खुशी से उछलते हुए दिखाया गया है। जल्द ही वह अपने हाथों को अपने चेहरे पर रख लेती है और खुशी के आंसू बहाने लगती है।
जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, कैमरा वर्कशॉप में लगे टेलीविज़न सेट की तरफ घूमता है। टीवी पर दो लोग दिखाई दे रहे होते हैं। समाचार बुलेटिन के विजुअल के दौरान न्यूज एंकर और हाल ही में पत्रकार बना महिला का बेटा दिखाई देता है।
पूरी वीडियो क्लिप में महिला का हाव-भाव देखकर कहा जा सकता है कि बेटे की कामयाबी देखना किसी भी मां के लिए सबसे बड़ी खुशी और गर्व का मौका होता है। मां-बेटे के इमोशनल लम्हों का वीडियो नीचे देखिए-
वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स भी इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि कैसे वीडियो क्लिप ने उनके दिलों को छू लिया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, "यार, कोई जाकर उसे गले न लगाए!! यह उसकी भी उपलब्धि है!!''
एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया, "मेहनती मां ने एक मेहनती बेटे को पाला," एक और कमेंट में लिखा गया कि "बधाई हो गौरवान्वित मां! अपने आँसू रोकने की कोई ज़रूरत नहीं! कनाडा के अलबर्टा से आलिंगन।"
इमोशनल विजुअल देखने के बाद एक अन्य यूजर ने कहा, चूंकि उन्हें अपने रिश्ते के हर पहलू पर एक-दूसरे पर गर्व है, इसलिए अपने बेटे के लिए रोना ठीक है मां। ये खुशी के आंसू हैं!! भगवान दोनों को हमेशा आशीर्वाद दें।
वीडियो करीब 12 घंटे पहले पोस्ट किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इस क्लिप को करीब तीन लाख लाइक्स मिल चुके हैं और संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके अतिरिक्त, पोस्ट को 22 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications