बिहार: अपराधियों के हौंसले बुलंद, सिवान के थानाध्यक्ष के ही बेटे को किया अगवा

पटना। बिहार के हाजीपुर से एक बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। जिसस बच्चे का अपहरण हुआ है, वह बिहार के सीवान जिले के एक थानाध्यक्ष का बेटा है। यह अपहरण हाजीपुर थाना क्षेत्र के सीता चौक के पास 27 अगस्त को सुबह करीब 5 बजे किया गया। जिस बच्चे का अपहरण हुआ है उसका नाम गौरव है, जो शहर के ही एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है।

बिहार: अपराधियों के हौंसले बुलंद, थानाध्यक्ष के ही बेटे को किया अगवा

गौरव के पिता संजीव कुमार निराला सिवान के रघुनाथपुर थाना में थानाध्यक्ष हैं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी जांच शुरू कर दी गई है। करीब 36 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक महज 14 साल के इस बच्चे का कोई अता-पता नहीं है। 27 अगस्त को जब सुबह 11 बजे तक उनके बेटे गौरव की कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने पहले तो आस-पड़ोस के लोगों से बात की और गौरव का पता लगाने की कोशिश की।

इसके बाद परिजनों ने गौरव के दोस्तों और अपने रिश्तेदारों से भी गौरव के बारे में पूछा, लेकिन गौरव कहीं नहीं मिला। परिजनों से गौरव के स्कूल वालों से भी उसके बारे में पूछा, लेकिन वहां से भी उसका कोई पता नहीं चला। आज यानी 29 अगस्त को ही गौरव का जन्मदिन भी है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि गौरव सामान्य दिनों की तरह ही पढ़ाई करता था, उसके चेहते पर किसी चिंता या परेशानी के हाव-भाव नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+