'तू भी गलती से हुआ था, मुझे तो रिफंड नहीं मिला', पिता ने फैमिली ग्रुप में बेटे को दिया जवाब, मम्मी हुईं लोटपोट

नई दिल्ली, 06 जुलाई: सोशल मीडिया के इस दौर में लगभग हर शख्स व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम के जरिए एक दूसरे से जुड़ा है। ऑफिस और दोस्तों के साथ-साथ फैमिली का भी एक ग्रुप तो बन ही जाता है। इस ग्रुप में अक्सर कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं, जो वाकई मजेदार होती है। ऐसी ही बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये बातचीत फैमिली ग्रुप में बाप-बेटे के बीच की है। ट्वीटर पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही रही बातचीत में पिता का बेटे को रिप्लाई पढ़कर लोग शॉक्ड हैं।

पिता ने फैमिली ग्रुप में बेटे को दिया हैरान करने वाला जवाब

पिता ने फैमिली ग्रुप में बेटे को दिया हैरान करने वाला जवाब

@JituGalani5 के ट्विटर हैंडल से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। लिखा है- भुना हुआ चिकन खाना चाहता था लेकिन मजाक बन गया। इस ट्वीट के मुताबिक, बेटे से एक गलती हो गई थी। उसने स्विगी से ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया था, लेकिन एड्रेस गलत डाल दिया था, जिससे ऑर्डर कहीं और चला गया। बेटे ने फैमिली ग्रुप में अपनी गलती बताई और कहा कि उसे रिफंड मिल गया है। बेटे की बात पढ़कर पिता ने ग्रुप में ही ऐसा मैसेज लिख दिया, जो बेटे के निश्चित तौर पर हैरान करने वाला होगा।

'तू भी गलती से ही ऑर्डर हुआ था, लेकिन मुझे तो रिफंड नहीं मिला'

'तू भी गलती से ही ऑर्डर हुआ था, लेकिन मुझे तो रिफंड नहीं मिला'

पिता ने जवाब में लिखा, 'तू भी गलती से ही ऑर्डर हुआ था, लेकिन मुझे तो रिफंड नहीं मिला?' मम्मी ये जवाब पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। उन्होंने इस जवाब के बाद हंसी वाली इमोजी शेयर की है। ट्वीट पर इस मजेदार बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर हुआ तो लोगों को खूब पसंद आया। यूजर्स पिता के फैन हो गए हैं। इस ट्वीट को 4 हजार से ज्याद लाइक्स और करीब 500 रीट्वीट्स मिल चुके हैं। यही नहीं, यूजर्स इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

यूजर ने लिखा- बाप से पंगा नहीं लेते समझे

यूजर ने लिखा- बाप से पंगा नहीं लेते समझे

एक यूजर ने लिखा, 'पापा ने सच लिखा दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, अंकल का स्वैग धांसू है। वहीं, कुछ ने कहा कि बाप बाप होता है, बाप से पंगा नहीं लेते समझे। एक यूजर ने लिखा, शॉक लगा यह पढ़कर। इसी तरह से बहुत से यूजर्स ने इस मामले पर मजेदार कमेंट्स किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+