Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन्फोसिस संस्थापक नारायण मूर्ति के बेटे ने चुन लिया अपना हमसफर, जानिए कौन है वो?

नई दिल्ली। इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति जल्द ही अपर्णा कृष्णन नाम की लड़की से शादी करने जा रहे हैं। अपर्णा की मां का नाम सावित्री कृष्णन है, जो एसबीआई बैंक की सेवानिवृत अधिकारी हैं। वहीं उनके पिता के.आर. कृष्णन नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। इन दोनों की मुलाकात बीते साल मुंबई में एक दोस्त के जरिए हुई थी।

infosys, Narayana Murthy, rohan murthy, marriage, infosys chairman, इन्फोसिस, नारायण मूर्ति, रोहन मूर्ति, शादी

जानकारी के मुताबित शादी बंगलूरू में होगी। जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। अपर्णा की बात करें तो उन्होंने भारत और विदेश से अपनी शिक्षा पूरी की है। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज कनाडा से की है।

मैक्किजे और सेक्वॉया कैपिटल में काम किया है

मैक्किजे और सेक्वॉया कैपिटल में काम किया है

इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद अपर्णा ने मैक्किजे और सेक्वॉया कैपिटल जैसी कंपनियों में भी काम किया है। अपर्णा फिलहाल बंगलूरू में रहती हैं। उनकी बहन की शादी अमेरिका में द वॉर्टन स्कूल में टेक्नॉलजी के प्रफेसर कार्तिक होसानागर से हुई है।

कंप्यूटर साइंस में वैज्ञानिक हैं रोहन

कंप्यूटर साइंस में वैज्ञानिक हैं रोहन

वहीं रोहन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। यहां से उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इस विश्वविद्यालय में वह सोसायटी ऑफ फेलोज में जूनियर फेलो हैं। वह कंप्यूटर साइंस के दूसरे ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय ने इस सम्मान से नवाजा है।

इससे पहले मार्विन मिंस्की को मिला था सम्मान

इससे पहले मार्विन मिंस्की को मिला था सम्मान

इससे पहले ये सम्मान विश्वविद्यालय ने मार्विन मिंस्की को दिया था। मार्विंन मिंस्की वही हैं, जिन्हें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का जनक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाइट स्पेसेज यानी स्पेक्ट्रम के उपयोग पर रोहन की पीएचडी थीसिस ने इस संबंध में नई राह बनाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+