पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- CBI के पीछे छिपी है कायरता
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पद पर रहते रिश्वत की पेशकश को लेकर कथित तौर पर एक खुलासा किया था। मामले में पूछताछ के लिए अब सीबीआई ने मलिक को तबल किया है।

CBI summons to Satyapal Malik: सीबीआई मलिक से रिश्वत से जुड़े उस मामले में पूछताछ करेगी, जिसमें उन्होंने कथित रूप से पीएम मोदी के करीबी द्वारा 300 करोड़ रुपए रिश्वत पेशकश के आरोप लगाए थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पूर्व राज्यपाल के अपने बयान पर अडिगऔर केंद्रीय जांच एजेंसी की सवालों का मजबूती से मुकाबले के लिए तैयार रहने के लिए उनका समर्थन किया है।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नाम के एक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए भेजे गए समन पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। ट्वीटर में पोस्ट में सत्यपाल मलिक का हवाले से कहा गया, "मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं। शायद, इसलिए बुलावा आया है। मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं। सच्चाई के साथ खड़ा हूं।" हालांकि पूर्व राज्यपाल इस अकाउंट को अपना मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने अकाउंट से सीबीआई पूछताछ को लेकर किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है।
वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इसी ट्वीट पर कमेंट करत हुए मलिक के स्टैंड की तारीफ की। उन्होंने कहा, "पूरा देश आपके साथ है। ख़ौफ़ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, CBI के पीछे छिपा है। जब जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुकाबला किया। वो... आपका मुकाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर.. Proud of u"।
सीबीआई के समन को लेकर दिल्ली सीएम केजरावाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनसे उस मामले में पूछताछ होगी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जम्मू कश्मीर में राज्यपाल रहते वक्त उनके पास दो फाइलें आईं थी जिन्हें पास करने के लिए 300 करोड़ की रिश्वत देने की पेशकश की गई थी। मलिक कहा कि रिश्वत की पेशकश करने वालों ने कहा कि इसमें से एक फाइल अंबानी की और दूसरी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति की थी, जो पिछली महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे और प्रधानमंत्री (PM Modi) का करीबी होने का दावा करते थे।
इसी मामले में अब मलिक को सीबीआई ने तलब किया है। सीबीआई ने मलिक को भेजे समन में लिखा है क भ्रष्टाचार के इस मामले में सीबीआई उनसे कुछ चीजों पर मुझसे स्पष्टीकरण चाहती है। इसलिए उन्हें मामले में पूछताछ के लिए मौखिक तौर पर 27 और 28 अप्रैल की तिथि में से किसी एक दिन उनकी सुविधानुसार पेश होने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications