पिछले 5 सालों से पति सोमनाथ भारती के जुल्मों की शिकार हैं पत्नी लीपिका!
नई दिल्ली। बुधवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का संगीन आरोप लगाया है। महिला आयोग के पास न्याय के लिए पहुंची सोमनाथ की पत्नी लीपिका भारती ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है। लीपिका ने कहा कि पिछले 5 साल से वो अपने पति से प्रताड़ित हैं। मेरी और उनकी शादी साल 2010 में हुई थी लेकिन शादी के चंद रोज बाद ही वो मुझे मारने-पीटने लगे।
पहले मुझे लगा कि बच्चे होने के बाद हालात ठीक हो जायेंगे लेकिन हालात बद से बदतर हो गये हैं इसलिए अब मैं तलाक चाहती हूं और अपने बच्चों का जीवन संवारना चाहती हूं क्योंकि अब मैं और प्रताड़ना सह नहीं सकती हूं।
All the allegations she has made of domestic violence which are completely baseless: Somnath Bharti on his wife
— ANI (@ANI_news) June 10, 2015 मालूम हो कि सोमनाथ और लीपिका को शादी से दो बच्चे हैं। महिला आयोग ने इस सिलसिले में सोमनाथ भारती को लीगल नोटिस भेजा है और उन्हें 26 जून को तलब किया है। लीपिका का कहना है कि उन्होंने सोमनाथ के खिलाफ साल 2011 में भी घरेलू हिंसा की शिकायत द्वारिका थाने में दर्ज कराई थी लेकिन उसके बाद भी उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
जबकि सोमनाथ भारती ने अपनी बीवी के सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेसलेस बताया है। भारती का कहना है कि उन्हें दुख हो रहा है कि उनकी बीवी ने घर के झगड़े को सड़क पर ला दिया। उसकी वजह से मैं अपने बेटे से मिल नहीं पाता हूं, उसने बच्चों को मुझसे दूर कर दिया है।
बीवी चाहती हैं कि मैं मां और राजनीति छोड़ दूं
मैं लंबे वक्त से पत्नी से अलग रह रहा हूं। उसने मेरे सामने दो शर्ते रखी हैं पहली यह कि मैं अपनी मां को छोड़ दूं और दूसरी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दूं।
I missed my son's birthday &she threatened to finish my political career. Appeal to her to not lie: Somnath Bharti on his wife's allegations
— ANI (@ANI_news) June 10, 2015 मालूम हो कि भारती की पत्नी ने महिला आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत करने के बाद दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से भी मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद बस्सी ने मीडिया से कहा कि हां सोमनाथ भारती की पत्नी ने हमसे बात की है, इस मामले में जो भी जरूरी जांच होगी उसे हम जरूर करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications