Aditya L1 की लॉन्चिंग के बाद सूर्य पर ऐसा क्या हुआ? आसमान में दिखी हरी और गुलाबी रंग की रहस्यमयी रोशनी

भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 2 सितंबर को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। फिलहाल आदित्य अपने रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। आदित्य-L1 कल यानी 5 सितंबर की रात 3 बजे धरती के चारों तरफ अपना दूसरा ऑर्बिट बदलेगा। वह 18 सितंबर तक धरती के चारों तरफ चार बार ऑर्बिट बदलेगा।

आदित्य अपने तय एल-1 पर पहुंचने के बाद तस्वीरें भेजना शुरू करेगा। लेकिन आदित्य के लॉन्च के बाद ब्रह्मंड में एक बड़ी खगोलीय घटना देने के मिल रही है। इस समय सूर्य पर सोलर तूफान आया हुआ है। G 1 तीव्रता का सोलर स्ट्रोम 03 सितंबर को पृथ्वी से टकराया था।

Aditya L1 effect Northern Lights aurora

सूर्य से निकला कोरोनल मास इजेक्शन इस सप्ताह के अंत में पृथ्वी से टकराया। जिसके कारण से पृथ्वी पर एक भू-चुंबकीय तूफान देखने को मिला। तूफान की वजह से अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों के आसमान में ऑरोरा देखने को मिला।

क्या होता है ऑरोरा?
ऑरोरा पृथ्वी के आसमान में एक नेचुरल लाइट डिसप्ले की तरह है। ऑरोरा को ध्रुवीय लाइट भी कहा जाता है। जब सूर्य से आवेशित कण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडल के साथ संपर्क आते हैं, तो ऑरोरा बनता है। आवेशित कण, अधिकतर इलेक्ट्रॉन, वायुमंडल में परमाणुओं से टकराते हैं। जिससे वे प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। ऑरोरा का रंग कणों की ऊर्जा और उस ऊंचाई पर निर्भर करता है जिस वायुमंडल से वे टकराते हैं।

लेकिन अमेरिका के मध्य अक्षांशों पर ऑरोरा देखने को मिला। जो वैज्ञानिक एक दुलर्भ घटना के तौर पर देख रहे हैं। उच्च अक्षांशो पर आमतौर पर ऑरोरा का रंग हरा होता है, लेकिन मध्य अक्षांशों पर ऑरोरा का रंग गुलाबी औऱ बैगनी जैसा दिखा।

इसरो के आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग के बाद सूर्य पर हुई यह पहली और बड़ी घटना है। आदित्य एल 1 को इसी तरह की घटनाओं का अध्ययन करने के लिए भेजा गया है। इस मिशन के जरिए कोरोना के गर्म होने का तरीका, मैग्नेटिक फील्ड, तापमान और कोरोनल मास इजेक्शन से जुड़ी कई बातों समझा जाएगा।

क्या आदित्य एल-1 को भी इससे खतरा है?

सूर्य से उठा ये सोलर स्टॉर्म G-1 तीव्रता की श्रेणी में आता है। जिसे खतरनाक नहीं माना जाता है। सूर्य पर ऐसे स्टॉर्म समय-समय पर आते रहते हैं। इसका असर आदित्य पर नहीं होगा। इस तरह के सौर तूफान अस्‍थायी रूप से रेडियो ब्‍लैक आउट के कारण बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इस तरह की कहीं भी घटना देखने में नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+