सोफिया हयात ने पोस्ट की नोटों की फोटो, कहा- सलमान खान को ऐसे मिली जमानत
मुंबई। काले हिरण केस में 5 साल की सजा होने के 48 घंटे के बाद आखिरकार अभिनेता सलमान खान को बेल मिल गई। सलमान की बेल पर जहां उनके घरवालों ने चैन की सांसे ली हैं, वहीं दूसरी ओर सलमान के करोड़ों चाहने वाले इस बात का जश्न मना रहे हैं। शनिवार को सलमान को जमानत मिलते ही जोधपुर से लेकर मुंबई तक फैंस ने जमकर आतिशबाजियां की और मिठाई बांटी लेकिन इस खबर से कोई है, जिसे काफी धक्का लगा है और वो इस बात से काफी दुखी हैं।
सोफिया हयात को सलमान खान पर आया गुस्सा
जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं मॉडल-एक्टर से नन बनकर शादी रचाने वाली सोफिया हयात की, जिन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी की है। सलमान खान की बेल पर सोफिया ने इंस्ट्रागाम पर भारतीय मुद्रा से बनी एक फोटो शेयर की है।

पैसों से सलमान को जमानत मिली
उसके बाद उन्होंने लिखा है कि इन जरूरी कागजातों को जमा करने के बाद सलमान को जमानत मिली है। अगर सबके पास इस तरह के पेपर हैं तो उन्हें कोर्ट जाने की कोई जरूरत नहीं है।

हिंदुस्तान में न्याय से ज्यादा भ्रष्टाचार फैला हुआ है: सोफिया हयात
सलमान ने इस बात को साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान में न्याय से ज्यादा भ्रष्टाचार फैला हुआ है, औऱ जिसके पास पैसा होता है, वो सबकुछ कर सकता है। आखिर में उन्होंने लिखा कि जो लोग भारतीय कानून में भरोसा करते हैं मुझे उनसे सहानुभूति है।

सलमान के जेल जाने से खुश थीं सोफिया हयात
आपको बता दें इससे पहले सोफिया ने सलमान खान के जेल जाने पर काफी खुशी जताई थी और कहा था कि उसे अपने कर्मों की सजा मिल गई। पहले पाप करो और उसके बाद परोपकार करो, ये कहां का नियम है। कानून सबके लिए बराबर है और आज ये साबित हो गया कि इंसाफ के तराजू में हर चीज बराबर है। बहुत सारे लोग सलमान खान के खिलाफ मुंह नहीं खोलते हैं क्योंकि वो बॉलीवुड को हैंडल करते हैं और अगर इनसे ठन गई तो बॉलीवुड में वो चल नहीं पाएंगे लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं है। मैं खुश हूं कि सलमान को अपने कर्मों की सजा मिली और उन्हें जेल जाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications