साल भर में टूटी सोफिया हयात की शादी, पति को बताया शैतान किए बड़े खुलासे, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। हॉट मॉडल से नन और फिर अचानक से शादी करने वाली सोफिया हयात एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह इस बार उनकी शादी ही है जो कि टूट गई है। आपको बता दें कि सोफिया ने पिछले साल ही व्लाद स्टेनेसकाऊ से,शादी की थी,अपने पति से अलग होने वाली बात खुद सोफिया ने ही ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को बताई है, जिसके बाद बहुत सारे सवाल खड़े हो गए थे, जिनके बारे में जवाब सोफिया ने एक इंटरव्यू में दिया है।

मेरा पति शैतान था: सोफिया हयात
कभी अपने पति की बांहों में जन्नत महसूस करने वाली सोफिया ने खुलासा किया है कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है।वो इंसान के भेष में शैतान था, जिसने केवल सोफिया से पैसों के लिए शादी की थी। सोफिया ने कहा कि उसके पति ने उससे झूठ बोलकर शादी की थी, वो एक कोन मैन था, वह एक दुकान में काम करता है, हमने मुस्लिम तरीके से शादी की, न कि ब्रिटिश तरीके से। मैं उस वक्त सजग हुई, जब मेरे पर्स से पैसे गायब होने लगे।

मेरा मर्दो पर से भरोसा उठ गया है: सोफिया हयात
और मेरा शक उस वक्त यकीन में बदल गया जब मैंने फोन पर उसकी और उसकी एक्स पत्नी का चैट देखा। कई लोगों ने मुझे समझाया था कि मैं ऐसे इंसान से शादी ना करूं जिसके पास घर और पैसे नहीं हो। लेकिन मैंने ही प्यार को महत्व दिया। अब मैंने उसे अपनी जिंदगी और घर से बाहर निकाल दिया है। उसने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है, उसकी वजह से मेरा मर्दो पर से भरोसा उठ गया है।

मेरा गर्भपात हुआ है: सोफिया हयात
सोफिया ने कहा कि मैं कुछ वक्त पहले काफी खुश थी, क्योंकि मैं मां बनने वाली थी लेकिन वो खुशी भी मुझसे दूर हो गई क्योंकि मेरा गर्भपात हो गया। हालांकि सोफिया ने जरूर कहा कि व्लाद स्टेनेसकाऊ उसके प्रति काफी नरम था और उनके गुस्सा होने के बावजूद उसने उस पर ना तो हाथ उठाया और ना ही गलत शब्द कहे, हालांकि वो केवल सोफिया के साथ पैसों के लिए जुड़ा था।

पिछले साल 24 अप्रैल को हुई थी शादी
गौरतलब है कि पिछले साल 24 अप्रैल को सोफिया ने अपने मंगेतर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी, व्लाद रोमानिया के रहने वाले हैं, इस शादी में सोफिया के केवल करीबी शामिल हुए थे। दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर था।

मेरे पति ने मेरे तन को ही मन को छू लिया: सोफिया हयात
दोनों की हनीमून की काफी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिस पर बात करने पर सोफिया ने कहा था कि व्लॉट ने उनके तन को ही नहीं बल्कि उनके मन को भी छू लिया है। मालूम हो कि ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया वर्ल्ड की 81वीं मोस्ट सेक्सिएस्ट वुमन के खिताब से नवाजी जा चुकी हैं लेकिन वो अक्सर अपने ऊंट पटांग बयानों और तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं।
-
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला












Click it and Unblock the Notifications