शख्स ने पूछी एक रात की कीमत, सोफिया हयात ने दिया ऐसा जवाब की छूट गए पसीने
नई दिल्ली। एक बार फिर से विवादित अभिनेत्री-मॉडल सोफिया हयात अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इस बार चर्चा उनकी किसी सेक्सी तस्वीर या अभद्र कमेंट को लेकर नहीं हो रही है बल्कि इस बार उन्होंने अपने ट्वीट में एक बेशर्म इंसान को करारा जवाब दिया है।

यूजर ने सोफिया से पूछी 1 रात की कीमत...
सोफिया की हॉट तस्वीरों के देखकर एक व्यक्ति ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए सवाल किया कि मैडम सोफिया 1 रात का आप कितना चार्ज करेंगी। लेकिन उस व्यक्ति को सोफिया ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनने के बाद शायद वो कभी इस तरह की बात किसी से कर नहीं पाएगा।
सोफिया ने दिया करारा जवाब
सोफिया ने उस इंसान को जवाब दिया कि जाओ जाकर पहले तुम अपनी मां, अपनी बहन और फिर अपनी बीवी से रेट पूछो, फिर मेरे से सवाल करना। सोफिया ने उस शख्स के मेसेज को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पब्लिश भी किया है।
20 लाख का ऑफर
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोफिया से किसी ने बड़ी बेशर्मी से सवाल किया है, कुछ वक्त पहले एक यूजर ने उन्हें एक रात बिताने के लिए 20 लाख का ऑफर दिया था, उस वक्त भी सोफिया ने उस शख्स के मेसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए लिखा था, '20 लाख तो क्या 20 करोड़ भी मुझे नहीं खरीद सकते। अपनी मां से पूछो क्या उसे खरीद सकते हैं ये पैसे?'

सोफिया काफी परेशान हैं
वैसे आपको बता दें कि इन दिनों सोफिया अपने जीवन के काफी कठिन दौर से गुजर रही हैं, वजह उनके पति व्लाद स्टेनेसकाऊ हैं, जिन्होंने उन्हें धोखा दे दिया। सोफिया मे अपने पति को घर से बाहर निकाल दिया है। सोफिया ने अपना दुख एक वीडियो में प्रकट किया है। सोफिया ने अपने रोने वाला वीडियो खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है, उन्होंने उससे पैसे के लिए शादी की थी, उन्होंने हाल ही में अपना बच्चा भी खोया है, एक साथ दो झटकों ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications