Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में गुंडाराज, बेखौ अपराधियों ने दिनदहाड़े सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या

आरा ( मुकुंद सिंह) बिहार में अब अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि हर दिन अपराधियों के द्वारा राज्य में किसी न किसी को गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। वही हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पूरी नहीं कर पाती है कि अपराधी दिनदहाड़े दूसरी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

murder

एक बार फिर अपराधियों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए दिनदहाड़े आरा के प्रतिष्ठित व्यवसाई और समाजसेवी मुन्ना साईं की गोली मारकर हत्या कर दिया है। आपको बताते चलें मुन्ना साईं आरा जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई और सक्रिय समाजसेवी थे । आज सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में हथियार से लैस होकर अपराधीयो ने उन पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। अपराधियों के द्वारा किए गय अंधाधुंध फायरिंग से मुन्ना साईं जख्मी होकर गिर गए।

यह घटना आरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के न्यू बाबू बाजार की है, जहां अपराधियों के द्वारा गोली मारने से घायल मुन्ना साई को घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टाउन थाने की पुलिस और वरीय अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

वही इस तरह की घटना को देख स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भरा हुआ है । तो स्थानीय लोग तथा शहरवासी और शहर के व्यवसायी लोग घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। वही हम पार्टी के द्वारा इस हत्या का विरोध करते हुए 10 जुलाई को भोजपुर बंद का ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि जिस तरह मुन्ना साईं को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है उसी तरह आज से कुछ महीने पहले आरा के डिप्टी मेयर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+