सोशल- सलमान ख़ान केस: 'हिरण ने टाइगर का शिकार कर लिया'

सोशल- सलमान ख़ान केस: हिरण ने टाइगर का शिकार कर लिया

काले हिरण शिकार केस में एक्टर सलमान ख़ान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी क़रार दिया है.

कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सज़ा सुनाई और दस हज़ार रुपये जुर्माना लगाया है. वहीं इसी मामले में तब्बू, सैफ़ अली ख़ान, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है.

काले हिरण का ये केस क़रीब 20 साल पुराना है, जब 1998 में जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप में मुक़दमा दर्ज किया गया था.

ये मुक़दमा भारत के वन्यजीव क़ानून के तहत दर्ज किया गया है, जिसके तहत दोषी सिद्ध होने पर छह साल तक की सज़ा का प्रावधान है.

फ़ैसले से पहले सलमान ख़ान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कोर्ट में कहा था कि सलमान को झूठे मुक़दमे में फंसाया गया.

सलमान को सज़ा, सोशल पर चर्चा

राहुल राज ने ट्विटर पर लिखा- अगर भारतीय अदालतें फ़ैसला सुनाने में 20-30 साल लगाती हैं तो हम एक दिन में समाज बदलने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं.

मौसमी ने ट्वीट कर लिखा, ''हिरण ने 'टाइगर' का शिकार कर लिया.''

https://twitter.com/maushmees/status/981778107953659904

लखन ने फ़िल्म सुल्तान की सलमान ख़ान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जज ने सलमान ख़ान से कहा कि हिरण की लाश कहां है? सलमान ख़ान ने अपना पेट दिखा दिया.''

https://twitter.com/lakhan809470/status/981776828326019072

बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो सलमान ख़ान की फ़िल्मों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.

https://twitter.com/DoctorrSays/status/981775954648461312

@AndColorPockeT ने लिखा, ''संजय दत्त को फ़िल्म में बापू दिखे थे. सलमान भाई को जेल में साक्षात बापू दिखेंगे...आसाराम बापू.''

https://twitter.com/nishantchat/status/981814686139199488

अंकुर लिखते हैं, ''काला हिरण, काली करतूत, अब कालकोठरी और काली रात.'' अंकित रॉय ने लिखा- 5 वर्षीय परियोजना में जेल भेजे गए सलमान भाई.

रियाज़ अहमद लिखते हैं, ''बिना शादी के भाई ससुराल, स्वागत नहीं करोगे?''

@RoflGandhi_ तंज करते हैं, ''पिछले हफ्ते मोदी ने सलमान ख़ान को अपनी किताब भेजी थी. रिजल्ट बहुत अच्छा है.''

https://twitter.com/RoflGandhi_/status/981809451861725185

धीरज ने लिखा, ''अब सलमान भाई कुंआरे नहीं रहेंगे, जेल के भीतर आसाराम हैं.' जावेद लिखते हैं, ''और इस तरह एक बार फिर ये साबित हो गया कि वाकई इंसान से ज़्यादा जानवार की 'इज़्ज़त' है.''

आशुतोष लिखते हैं- हिरण के शिकार के बाद खुद भगवान राम को परेशानियां झेलनी पड़ी थीं, फिर ये तो सलमान हैं.

ऐश्वर्या गुप्ता लिखती हैं- ''आसाराम सलमान से कहेंगे- स्वैग से करेंगे तुम्हारा स्वागत.''

आशीष प्रदीप लिखते हैं- मुझे आज डर ये है कि कोई रिपोर्टर हिरण की जगह खुद को गोली न मरवा ले.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+