सोशल: प्रियंका चोपड़ा ने ईमेल नहीं पढ़ने का बनाया रिकॉर्ड?
आपके ईमेल के इनबॉक्स में कितने ऐसे ईमेल पड़े होंगे जिन्हें आपने अब तक पढ़ा नहीं- पचास? सौ? या फिर एक हज़ार से ज़्यादा?
उम्मीद है कि इस मामले में आपको बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बराबरी करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. प्रियंका के ईमेल बॉक्स में ढाई लाख अनपढ़े ईमेल जमा हैं यानी प्रियंका को भेजे गए ढाई लाख मेल अब तक उन्होंने नहीं पढ़े हैं.
प्रियंका बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं और वो भारत में एक पॉपुलर सेलिब्रिटी की हैसियत रखती हैं. वो पचास से अधिक भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं और साल 2000 में मिल वर्ल्ड रह चुकी हैं. प्रियंका बच्चों के हकों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र के संगठन यूनिसेफ़ की दूत भी हैं.
अमरीकी अभिनेता ऐलेन पॉवेल ने प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि उनके फ़ोन पर 2,57,623 ईमेल हैं जो अभी तक पढ़े नहीं गए हैं.
ऐलेन पॉवेल अमरीकी धारावाहिक 'क्वांटिको' की तीसरी कड़ी में प्रियंका के साथ दिखने वाले हैं.
जब प्रियंका चोपड़ा को 'चोप्पा' पुकारा
कहां व्यस्त हैं आलिया भट्ट- प्रियंका चोपड़ा?
पॉवेल ने अपने पोस्ट में लिखा, "प्रियंका को कभी ईमेल मत करना क्योंकि लगता है कि वो अपने ईमेल कभी नहीं पढ़तीं. ये एक रिकॉर्ड़ है, मैं चुनौती देता हूं कोई इसे तोड़ कर दिखाए."
इसके बाद कई लोग उनके पोस्ट के उत्तर में ईमेल इनबॉक्स में अनपढ़े मेल की संख्या दिखाते हुए अपने फ़ोन के स्क्रीनशॉट पोस्ट करने लगे. कुछ लोगों ने 11 हज़ार तक के नंबर के साथ फ़ोन के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए.
जयंक गुप्ता ने लिखा, "मेरा हाल भी कुछ ऐसा ही है."
जिन जवाबों से भारतीय लड़कियां बनीं 'विश्व सुंदरी'
प्रियंका से टकराएंगी इसरायली अभिनेत्री गैल गैदॉत
संदीप सिंह ने इस नंबर से आगे निकलते हुए तीन अलग-अलग ईमेल अकाउंट में 60 हज़ार से अधिक अनपढ़े ईमेल का आंकड़ा दिखाया.
इस मामले में सबसे आगे रहे पीयूष राका. उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें उनके फ़ोन पर दिख रहा था कि उन्होंने अब तक अपने 3.8 लाख ईमेल पढ़े ही नहीं हैं.
प्रियंका के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला ये नंबर काफी बड़ा था. सोशल मीडिया पर जल्द ही लोगों ने शक़ ज़ाहिर किया कि ये डिजिटल फोटोशॉप से किया गया है.
'प्रियंका, ये सेल्फी कूल नहीं है'
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को प्रियंका के अनपढ़े ईमेल देखकर इतना आश्चर्य हुआ कि उन्होंने कहा, "आपको अपना ईमेल अकाउंट बंद कर देना चाहिए."
लेकिन इस तरह के बड़े कदम लेने की ज़रूरत प्रियंका को नहीं क्योंकि आईफ़ोन के यूज़र अपने फ़ोन पर अनपढ़े ईमेल के नंबर आसानी से छिपा सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने फ़ोन के सेटिंग्स में जा कर ईमेल अकाउंट के लिए बैज ऐप आइकन को बंद करना होगा.
कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स को लगा कि आंकड़े में दिख रहा पहला कौमा दूसरे से थोड़ा अलग दिख रहा है. उन्होंने इस तस्वीर की सच्चाई पर शक़ ज़ाहिर किया.
इंस्टाग्राम पर एंटोनी डेलाक्रूज़ ने पॉवेल ने जो तस्वीर पोस्ट की थी उस बारे में लिखा, "2,57,632 तो कोई नंबर ही नहीं है. ये सही तस्वीर है या झूठी तस्वीर है."
'देसी गर्ल्स' बनीं 'परदेसी गर्ल्स'
प्रियंका चोपड़ा ने मैगज़ीन कवर के लिए माफ़ी मांगी
इस पर कई लोगों ने सफाई दी कि भारतीय नंबर सिस्टम में 9,000 से बड़े नंबर को लिखे जाते वक्त दो नंबरों के बीच में कौमा लगाया जाता है और इस तरह एक लाख के आंकड़े को 1,00,000 लिखा जाएगा.
और इस हिसाब से देखें तो प्रियंका ने अब तक 2.5 लाख ईमेल नहीं पढ़े हैं.
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications