शेयर बाजार में निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे, सोशल मीडिया पर आईं फनी मीम्स की बाढ़
Stock Market Crash: शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद निवेशकों में हाहकार मचा हुआ है। खुलते ही शेयर बाजार तेजी से ढहना शुरू कर दिया। सेंसेक्स में आज 1000 अंकों की गिरावट आई तो निफ्टी 350 अंक तक टूट गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। बाजार में आई गिरावट की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। बड़ी संख्या में यूजर्स फनी वीडियो, मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं।

आज (13 मार्च) शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी गिर गए। बाजार बंद होने के वक्त तक सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक जबकि निफ्टी 338 अंक टूट गया। जिसके बाद निवेशकों को हुए नुकसान का मजा, लोग सोशल मीडिया पर ले रहे हैं।
क्यों तबाह हुआ मार्केट?
बीते दिनों सेबी (SEBI) चीफ ने मिडकैप और स्मॉल कैप स्टॉक को लेकर चिंता जताई थी। यहां तक कहा था कि सेबी इनपर पैनी नजर रख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। इतना ही नहीं एसएमआई आईपीओ में भी गड़बड़ी के संकेत हैं।












Click it and Unblock the Notifications