'अब सलमान भाई यूपी पुलिस से लिखवाएंगे दबंग-4 की स्क्रिप्ट', विकास दुबे के एनकाउंटर पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
नई दिल्ली: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे फरार हो गया था। इसके बाद वो दिल्ली से सटे फरीदाबाद में नजर आया। जिस वजह से कई जगहों पर छापेमारी भी हुई। फिर गुरुवार को बेहद ही नाटकीय अंदाज में मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसको गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कानपुर वापस आते वक्त यूपी एसटीएफ ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। इस एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे सही बता रहे, तो कुछ ने इसको लेकर यूपी सरकार को घेरा है।

ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड
शुक्रवार सुबह से ही विकास दुबे के एनकाउंटर का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस दौरान #vikasDubeyEncounter और #FakeEncounter ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही इस घटना पर सैकड़ों मीम भी बन चुके हैं। वैभव नाम के एक यूजर ने एक मीम ट्वीट किया। जिस पर लिखा कि यूपी पुलिस के इस काम को देखकर दूसरे राज्यों की पुलिस " हम बहुत प्रभावित हुए आपके इस काम से"। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि दबंग-4 की स्क्रीप्ट के लिए सलमान खान ने यूपी पुलिस से संपर्क किया है। वहीं प्रभात रंजन ने एक मीम शेयर किया जिस पर लिखा था कि न पुलिस वालों की दोस्ती अच्छी, न ही दुश्मनी।
'सरेंडर करने वाला विकास भागेगा क्यों'?
पंकज चौधरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जिस शख्स ने खुद सरेंडर किया था, वो भागने की कोशिश क्यों करेगा। क्या यूपी एसटीएफ एक गैंगेस्टर नहीं संभाल पा रही है। वहीं शकलीन वानी नाम के दूसरे यूजर ने इस पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें लिखा था क्यों न हम एक गेम खेलें? उन्होंने लिखा कि ये फेक और प्री प्लांड एनकाउंटर है, क्योंकि विकास कई नेताओं के राज जानता था। कवीस नाम के यूजर ने लिखा कि गाड़ी पलटी, पुलिस की पिस्टल लेकर विकास दूबे भागा और पुलिस ने मार दिया, वरना बड़े-बड़ों की पोल खुल जाती। वहीं एक वकील ने ट्वीट करते हुए लिखा कि न्यायपालिका के लिए बड़े टेस्ट का दिन, क्या पुलिस बिना कोर्ट ट्रायल के लोगों को मारती रहेगी। तेलंगाना में भी ऐसी ही घटना घट चुकी है।
समर्थन में भी लोगों के ट्वीट
उपासना नाम की एक यूजर ने लिखा कि हर कोई गैंगेस्टर है, जब तक योगी जी नहीं आ जाते हैं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था कि हमारे यहां तो ऐसे ही होता है। वहीं अनामिका चौधरी ने सीएम योगी की फोटो ट्वीट करते हुए एक फिल्मी डायलॉग लिखा- "तुम गलत करोगे हम रोकेंगे, तुम गुनाह करोगे तो हम ठोकेंगे। इस मु्द्दे पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी यूपी पुलिस का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि बहुत जल्द देश की रुदालियां #VikashDubey की मौत के शोक में अपनी छाती पीटेंगे, जैसे कोई फ्रीडम फाइटर मर गया हो। ये वही अर्बन नक्सली हैं, जो 8 पुलिसकर्मियों की मौत पर खामोश थे।
Recommended Video
#vikasDubeyEncounter
— vishalnishu (@vishal_nishu) July 10, 2020
Rohit shetty be like : pic.twitter.com/b7Bi19moz0












Click it and Unblock the Notifications