सोशल: 'मोदी की रैली देखने के लिए आउट हुए कोहली'

बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी के बिखर जाने पर ट्विटर पर टीम इंडिया का खूब मजाक बनाया जा रहा है।

कोहली
AP
कोहली

बैंगलुरु में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है.

कप्तान विराट कोहली 25 मिनट ही मैदान में टिक पाए. कोहली 12 रन बनाकर लॉयन की गेंद पर आउट हो गए.

मैच का स्कोर कार्ड यहां देखें

विकेट की तरफ आती गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश करते हुए कोहली एलबीडबल्यू हो गए. कोहली के इतनी जल्दी पवेलियन लौटने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी है.

पढ़िए किसने क्या लिखा?

सैय्यद हुसैन लिखते हैं, ''कभी-कभी छोड़ना भारी पड़ जाता है, फिर चाहे आप विराट कोहली ही क्यों न हों.''

अभि तिवारी लिखते हैं, ''कोहली भाई, मोदी जी की रैली देखने की इतनी जल्दी क्या थी. बाद में देख लेते.''

कोहली
Facebook
कोहली

प्रणव पांडे ने फेसबुक पर लिखा, ''विराट कोहली आजकल भूल गए हैं कि किंग कोहली हैं न कि गॉड कोहली. बिना बल्ला चलाए बॉल अपने आप उनके बैट में नहीं लगेगी.''

@NeelaVodka ने ट्वीट किया, ''भगवान के लिए कोहली प्रीतमपुरा वालों की तरह मत बनो. तुम दुनिया के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी हो. जरा इस तरह बिहेव भी करो.''

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

श्वेता रॉय लिखती हैं, ''ये पहली बार है कि मैं विराट कोहली को इतने अजीब तरह से आउट होते देख रही हूं.''

कोहली
Twitter
कोहली

पूनमवाला चांद ने ट्वीट किया, ''कोहली ने विकेट कीपर के लिए बॉल छोड़ दी थी. लेकिन बीच में स्टंप्स आ गए.''

पीयूष कोइराला ने ट्विटर पर लिखा, ''कोहली सिर्फ 88 रन से शतक से चूके.'' @Rishi_Muni हैंडल ने लिखा, ''कोहली अभी होली के मूड में हैं.''

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

सहवाग के पैरोडी अकाउंट @VirenderSehweg से लिखा गया, ''बीती तीन पारियों में कोहली ने सेंचुरी नहीं बनाई है. नफरत करने वाले मानेंगे नहीं, पर इससे साबित होता है कि कोहली रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+