गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रपति और पीएम समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने जताया शोक
नई दिल्ली। पिछले काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम 63 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। देश के बड़े नेताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजनी अर्पित की है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी थी कि पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया ट्वीट
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया। सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और समर्पण के प्रतीक रहे श्री पर्रिकर ने गोवा की और भारत की जो सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, श्री मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक, सभी उन्की प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के प्रति उनकी त्रुटिहीन सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। पीएम ने लिखा कि, अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सुलभ स्वभाव की बदौलत वे वर्षों तक राज्य के पसंदीदा नेता बने रहे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अमित शाह ने की संवेदना व्यक्त
संपूर्ण भाजपा पर्रिकर जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मैं.. लाखों भाजपा कार्यकर्ता, और गोवा के लोग जो उनके परिवार थे, अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान इस दुखद नुकसान का सामना करने के लिए शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे।
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दी श्रद्धांजली
गोवा के सीएम श्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है, जो एक साल से अधिक समय तक गंभीर बीमारी से जूझते रहे। सभी पार्टियों में उनका सम्मान था और गोवा के सच्चे सपूत थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।
देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री ने देवेंद्र फडणवीस ने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, वह गोवा के सच्चे पुत्र थे और उन्होंने कई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में भारत की सेवा की! इसमें कोई शक नहीं कि श्री मनोहर पर्रिकर को भारत के सर्वश्रेष्ठ रक्षा मंत्रियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और गोवा और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
अखिलेश यादव ने कहा- उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा
लंबे वक्त से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर का जाना दुखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को शक्ति दे। राजनीतिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शत् शत् नमन!
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जताया दुख
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए जिस जीवटता के साथ वह देश सेवा में लगे रहे, वह अपने आप में कर्मठता का सर्वोच्च उदाहरण है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजली
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, मनोहर पर्रिकर के शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। मैं उनसे केवल एक बार मिली थी, जब उन्होंने दो साल पहले अस्पताल में मेरी मां से मुलाकात की थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
मेरे प्रिय मित्र और गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह अपनी ईमानदारी, निष्ठा और सादगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बड़ी लगन के साथ देश और गोवा राज्य की सेवा की। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
वीके सिंह ने दी श्रद्धांजली
मनोहर पर्रिकर जी के निधन से हमारे जीवन में एक शून्य आ गया है। वह एक ऐसा नेता थे जो सबसे जटिल समस्याओं के लिए व्यावहारिक समाधान की कोशिश करते थे। गोवा और भारत ने आज एक स्टालवार्ट खो दिया है। राष्ट्र और मैं आपके नुकसान का शोक मनाते हैं, और आपको याद करेंगे। रेस्ट इन पीस मेरे प्रिय मित्र। ऊँ शान्ति शान्ति।












Click it and Unblock the Notifications