पाक को मिले करारे जवाब पर कहा- इसे अब क्यों पब्लिक कर रहे हो?
नौशेरा में पाक की चौकियां तबाह करने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर रहे हैं।
नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई कि उसकी ओर से नौशेरा में पाकिस्तान की पोस्ट्स को एक कार्रवाई के तहत तबाह कर दिया गया। सेना की ओर से नौशेरा में हुआ यह हमला 9 मई को अंजाम दिया गया था।
सेना की इस कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर लोगों ने राय भी दी है। पाकिस्तान से मधूसूदन ठक्कर ने लिखा है 'डियर, इंडियन आर्मी, इस कथित हमले की तारीख क्या है? पाकिस्तान की तरफ क्या नुकसान है? अब इसे पब्लिक क्यों किया जा रहा है?'

पीजे पालक नाम के यूजर ने लिखा है कि नौशेरा में नापाक पोस्ट्स खत्म कर दी गईं। भगवान का शुक्रिया है।
प्रदीप कुमार ने लिखा है अगली बार सिर्फ बंकर ने नहीं पूरा पाकिस्तान हमारे निशाने पर होगा। गिनी खान ने लिखा है भारतीय सेना पर गर्व है। और भारतीय की सरकार पर भी जो सीमा पर से किए जा रहे आतंकवाद पर पाक के खिलाफ काम कर रही है।

सुची सिंह कालरा ने लिखा है- भारतीय सेना ने आतंकियों को मार गिराया है। मनीष पांडे ने लिखा है कि सिर्फ हसने के लिए.. सिर्फ वीडियो ही नौशेरा का सबूत है। भारतीय सेना के अधिकारियों के डिग्रियां कहां हैं? जिन्होंने ऑपरेशन किया।













Click it and Unblock the Notifications