एक और बुरी खबर, तुनिषा के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने की आत्महत्या
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत की खबर से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और बुरी खबर आ गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने सुसाइड कर लिया है।

Social media influencer Leena Nagwanshi: 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत की खबर से हर कोई हैरान है। तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी शो अलीबाबा- दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी के फंदे से लटककर शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। इस बीच एक और बुरी खबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से आई है। रायगढ़ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने खुदकुशी कर ली है। लीना नागवंशी का शव रायगढ़ में उनके घर पर मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले पर क्या बताया
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि लीना ने रायगढ़ में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटककर खुद को खत्म कर लिया। चक्रधर नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर इंगेश्वर यादव ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, 'मामले की जांच की जा रही है, लेकिन मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि ये आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।'

कौन थी लीना नागवंशी?
लीना नागवंशी छत्तीसगढ़ की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं और उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है। इंस्टाग्राम पर लीना नागवंशी के 10900 फॉलोवर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर अपने चैनल 'रॉयल लीना' के जरिए वो वीडियो भी शेयर करती थीं। दो दिन पहले ही लीना नागवंशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की थी, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहीं थी। इस रील में लीना ने सेंट क्लॉज की ड्रेस पहनी हुई थी और वो एक टेडी के साथ खेल रहीं थी।

तुनिषा ने निधन से सदमे में इंडस्ट्री
आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री बीते शनिवार को उस वक्त सदमे में आ गई, जब 20 वर्षीय एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सेट पर ही आत्महत्या कर ली। तुनिषा का शव उनके पूर्व प्रेमी और सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला। पुलिस के मुताबिक तुनिषा ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की। पुलिस ने इस मामले में शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। तुनिषा की मां ने शीजान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications