' दरिंदों को फांसी पर लटकाया जाए', मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर अन्ना हजारे की कड़ी प्रतिक्रिया
Anna Hazare On Manipur Video: 3 मई से शुरू हुई मणिपुर में जातीय हिंसा अभी तक नहीं थमी। हिंसा में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया, जिसके बाद हर वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।
मणिपुर से सामने आई महिलाओं की वीडियो पर पूरे देश में गुस्सा है। विपक्ष जहां महिलाओं के साथ हुई इस शर्मनाक घटना पर केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार को घेरने में जुटा है, तो अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अन्ना हजारे ने की फांसी की मांग
अन्ना हजारे ने मणिपुर की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए महिलाओं को निर्वस्त्र करने के आरोपियों को फांसी की मांग की है। अन्ना हजारे ने अपने बयान में कहा कि एक स्त्री हमारी मां और बहन है, इस घटना में शामिल दरिंदों को फांसी पर लटकाया जाए।
अन्ना हजारे ने कहा कि मणिपुरकी घटना में शामिल अपराधियों को मौत की सजा दी जाए। ऐसे दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाना चाहिए। ये घटना मानवता पर कलंक है।
मणिपुर की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा
आपको बता दें कि बुधवार (19 जुलाई) मणिपुर हिंसा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जो कि कांगपोकपी जिले में चार मई का था, जिसमें दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था। 26 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद पूरे देश में गुस्सा फूट पड़ा।
अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद मणिपुर पुलिस भी एक्शन में आ गई, जिसके बादशनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब तक पांच मुख्य आरोपियों और एक किशोर सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications