वीडियो- तो राहुल गांधी को लगता है माइक्रोसॉफ्ट के मालिक स्टीव जॉब्स हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मुंबई के एक कॉलेज में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उन्होंने एक बार फिर एक ऐसी गलती कर डाली है जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बनना पड़ गया है।

इस गलती के साथ ही उनके जनरल नॉलेज पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं। दरअसल हुआ यूं कि जिस समय राहुल गांधी नरसी मोंजी मैनेजमेंट कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स के बीच मैनेजमेंट के टिप्स दे रहे थे तो उन्होंने एप्पल के पूर्व मुखिया स्टीव जॉब्स जिनकी 2011 में मौत हो चुकी है, उनका जिक्र किया।
राहुल ने अपने जिक्र में स्टीव जॉब्स को माइक्रोसॉफ्ट से जोड़ दिया। राहुल गांधी ने छात्रों को सलाह दी और कहा, 'उन्हें एक दिन इस देश का शासन चलाना है। कई संस्थाओं को चलाना है, उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव जॉब्स की तरह बनना होगा।'
राहुल गांधी के इस बयान वाला वीडियो वायरल हो चुका है और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। इससे पहले राहुल गांधी जब बेंगलुरु आए थे तो उस समय भी उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करते समय छात्राओं के हाथों शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications