तो सरबजीत की तरह पाक ने मार डाला किरपाल सिंह को भी!
नई दिल्ली। सरबजीत सिंह के बाद पाकिस्तान की जेल में बंद एक और भारतीय कैदी किरपाल सिंह की भी मौत हो गई। उसकी मौत के साथ ही फिर से पाकिस्तान के रवैये पर सवाल उठने लगे हैं।

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर सिंह ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पाक ने उनके भाई की ही तरह किरपाल को भी मार डाला है।
क्या कहा दलबीर कौर ने
किरपाल सिंह पिछले 24 वर्षों से उसी जेल में बंद थे जिसमें सरबजीत सिंह को बंद रखा गया था। किरपाल सिंह की मौत पाक के पंजाब प्रांत स्थित कोट लखपत सराय की जेल में हुई है।
किरपाल को भी पाक की लाहौर कोर्ट ने जासूसी और एक ब्लास्ट के सिलसिले में सजा सुनाई थी।
दलबीर कौर ने कहा है कि किरपाल सिंह के साथ पाकिस्तान ने वही किया जो उनके भाई सरबजीत सिंह के साथ किया था। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग भारत सरकार से की है।
किरपाल के घर वालों को था इंतजार
वहीं किरपाल की बहन जागीर कौर ने कहा कि परिवार पिछले 24 वर्षों से उनका इंतजार कर रहा था। उनमें से किसी को नहीं ममालूम कि उनकी मौत कैसे हुई।
कोट लखपत जेल के एक अधिकारी के मुताबिक किरपाल सिहं को सोमवार सुबह मृत पाया गया। 50 वर्षीय किरपाल वर्ष 1992 में वाघा सीमा से पाकिस्तान में दाखिल हुए थे और उन्हें तभी गिरफ्तार कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications