Snoopgate Case: लड़की के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कहा जांच बंद कर दीजिए

स्नूपगेट मामले के अंतर्गत गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व गृह मंत्री अमित शाह पर यह आरोप लगया गया था कि अमित ने किसी 'साहेब' के कहने पर एक युवती के फोन कॉल्स समेत उसकी निजी जिंदगी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की कोश्ािश की थी। मामले में यह बात भी उजागर हुई थी कि अमित शाह ने जांच के लिए सरकारी मशीनरी का भी जमकर प्रयोग किया था।
स्नूपगेट मामले में कुछ दिनों पहले गांधी परिवार में भी विवाद छिड़ गया था। देश के गृह मंत्री और कांग्रेसी नेता सुशील कुमार शिंदे ने अपने एक बयान में कहा था कि 16 मई से पहले इस मामले में एक जज की नियुक्ति की जाएगी। इस बयान के बाद एनसीपी के नेता शरद पवार ने कहा था कि चुनाव के दौरान जज की नियुक्ति करने का फैसला अन्यायपूर्ण है और इसमें मेरा साथ नहीं है। यही नहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस का यह फैसला बेहद गलत है और इसमें मेरी पार्टी का कोई साथ नहीं है। लेकिन अब इस विवाद के कुछ ही दिनों बाद लड़की के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जांच बंद करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications