#Intolerence: स्नैपडील से भी आउट हुए आमिर खान, अब नहीं करेंगे 'दिल की डील'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। असहिष्णुता पर बयान देने के बाद आमिर खान की किरकिरी अभी भी जारी है। अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर से हटाए जाने के बाद अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील ने उन्हें झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक आमिर खान का स्नैपडील से करार इसी महीने खत्म हो रहा है जिसके बाद दोबारा स्नैपडील से करार नहीं होगा।

आपको बता दें कि आमिर खान ने रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स कार्यक्रम में कहा था ‘पिछले 6-8 महीने से असुरक्षा और डर की भावना समाज में बढ़ी है। यहां तक कि मेरा परिवार भी ऐसा ही महसूस कर रहा है। मैं और मेरी पत्नी किरण ने पूरी जिंदगी भारत में जी है, लेकिन पहली बार उन्होंने मुझसे देश छोड़ने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications