गुप्त धन प्राप्त करने की आड़ में कर रहे थे सांपों की तस्करी, खुद ही जाल में गए फंस

पुलिस ने जाल बिछाकर और खबर की पुष्टि होने के बाद सांप खरीदने के बहाने से उन्हें पुणे के कात्रज क्षेत्र में बुलाया और वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुणे। पुणे में गुप्त धन प्राप्त करने की आड़ में दो लोगों को सांपों की तस्करी करने के मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को खबर मिली थी कि पुणे में दो लोग सांपों की तस्करी करते हैं, पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने सेंड बोआ (दो मुंहा सांप) बरामद किया है। अंधश्रद्दा के चलते लोगों में ये भ्रम है कि अमावस्या के दौरान सेंड बोआ सांप को घर में रखने से गुप्तधन या पैसों की बारिश होती है। जिसके चलते बाजार में सेंड बोआ सांप की काफी डिमांड है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत प्रति 50 लाख रुपए है।

पुलिश ने बिछाया जाल

पुलिश ने बिछाया जाल

इस मामले में क्राइम ब्रांच युनिट 1 के पुलिस कर्मचारी श्रीकांत वाघवले और इरफान मोमिन को उनके खबरी द्वारा सांप की तस्करी करनेवाले दो लोगों की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर और खबर की पुष्टि होने के बाद सांप खरीदने के बहाने से उन्हें पुणे के कात्रज क्षेत्र में बुलाया और वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने गणेश सुभाष वाफगांवकर (18) और राजू बबन शिलीमकर (40) को गिरफ्तार किया है। गणेश वाफगांवकर के पिता की सोने की दुकान है, बीए तक शिक्षण पूरी करने के बाद ज्यादा पैसे कमाने की ऐवज में सांप की तस्करी में दोनों शामिल हो गए थे। राजू शिलीमकर एक किसान है, जो स्वंय गणेश वाफगांवकर के ही खेत में काम करता है।

गुप्त खजाने की बेचते थे चाबी!

गुप्त खजाने की बेचते थे चाबी!

राजू को सांपों की काफी जानकारी है, सेंड बोआ सांप को लेकर लोगों में अंधश्रद्धा है, ये बात राजू को काफी अच्छे से पता है। इसलिए इन सांपों को पकड़कर तस्करी करने का दोनों का विचार था लेकिन दोनों का ये आइडिया फेल हो गया। ये दोनों जिन लोगों को सांप बेचने निकले थे, वो ग्राहक की आड़ में पुलिसवाले ही हैं, ये उनको पता नहीं था।

डील करते समय गए चूक

डील करते समय गए चूक

पुलिस ने ग्राहक बनकर दोनों आरोपियों को अपने जाल में फंसाया और 20 लाख में सांप खरीदने की डील पक्की की। जब दोनों आरोपी सांप बेचने आए तो पुलिस ने सांप की तस्करी करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+