VIDEO: कर्नाटक में पोलिंग बूथ में घुस गया सांप, वोटरों में मचा हड़कंप

रामनगरम्। कर्नाटक में शनिवार को तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान हुआ। शनिवार सुबह रामनगरम के पोलिंग बूथ 179 में सांप निकल आया। इसके कारण कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। सांप को पोलिंग बूथ से निकालने के बाद दोबारा मतदान शुरू हुआ। कर्नाटक में शनिवार 3 नवंबर को 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। इसमें लोकसभा की बल्लारी, शिवमोग्गा और मंड्या की सीट हैं। वहीं विधानसभा की रामानगर और जमखंडी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली।

Snake spotted at polling booth in Karnatakas Ramanagara
रामनगर स्थित पोलिंग बूथ में अचानक से सांप घुस गया। पोलिंग बूथ में अचानक सांप देखकर वहां पर मौजूद अधिकारियों और आम जनता में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच अफरा-तफरी मचती देख अधिकारियों ने मतदान को कुछ वक्त के लिए रोक दिया। हालांकि कुछ देर बात प्रशासनिक अधिकारियों ने सांप को पोलिंग बूथ से बाहर निकाला और दोबारा मतदान शुरु कराया।

बता दें कि कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन के बाद पहली बार किसी चुनाव में जनता के सामने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने सेकुलर मुद्दे पर गठबंधन किया और 2019 लोकसभा चुनाव भी साथ ही लड़ना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+