खाने के लिए होटल से ऑर्डर किए परांठे, पैकेट खोलकर देखा तो मिली इस जहरीले जीव का अंश

तिरुवनंतपुरम, 09 मई : केरल के तिरुवनंतपुरम से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार ने पास के एक होटल से दो पराठें ऑर्डर किए थे। जब उस परिवार को अपना फूड ऑर्डर मिला और जब उन्होंने अपना खाने का पैकेट खोला तो पूरा परिवार हैरान रह गया। खाने में सांप की खाल पड़ी हुई थी। जिसके बाद उस परिवार ने होटल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के बाद होटल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

खाने के कवर में थी सांप की कुचेली

खाने के कवर में थी सांप की कुचेली

ये हैरान कर देने वाली घटना तिरुवनंतपुरम में नेदुमनगड नगरपालिका क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रिया नाम की महिला अपनी बेटी के साथ उसका 10वीं कक्षा का एग्जाम दिलवाने गई थी। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि एग्जाम होने में अभी देरी है तो उन्होंने अपने और बेटी के लिए खाना ऑर्डर कर दिया। उन्होंने एक स्थानीय रेस्टोरेंट से परांठे और ग्रेवी ऑर्डर किया था। खाना डिलीवर होने के बाद जब उन्होंने खाने की पैकिंग खोली। तो दोनों देखकर दंग रह गई। उसमें अखबार के साथ सांप की खाल मिली।

घबराई महिला ने पुलिस से की शिकायत

घबराई महिला ने पुलिस से की शिकायत

प्रिया को रैपिंग पेपर पर सांप की खाल का टुकड़ा दिखाई दिया, जिस देखकर वह घबरा गई। प्रिया ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, तो उन्होंने महिला को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पास मामले को ले जाने के निर्देश दिए। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों ने रेस्टोरेंट में एक निरीक्षण किया। जहां पर होटल में कई तरह की खामियां देखने को मिली। यह मामला गुरुवार का है।

होटल किया गया सील

होटल किया गया सील

नेदुमनगड सर्कल की खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्शिता बशीर ने बताया कि होटल का तुरंत निरीक्षण किया गया था, और यह "खराब स्थिति में" काम कर रहा था। रसोई में पर्याप्त रोशनी नहीं थी और स्क्रैप को बाहर फेंका हुआ देखा गया था। उन्होंने बताया कि, आउटलेट को तुरंत बंद कर दिया गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बचा हुआ खाना लैबोरेटरी भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोग बोले-मेन्यू में स्नेक चिप्स लिखना भूल गया

लोग बोले-मेन्यू में स्नेक चिप्स लिखना भूल गया

बशीर ने कहा कि उनकी प्रारंभिक जांच यह थी कि मृत त्वचा खाने के पार्सल को लपेटने वाले अखबार से चिपकी हुई थी। उन्होंने कहा पोरोटा को एक पारदर्शी पैकिंग पेपर पर रखा गया था और अखबार के चारों ओर लपेटा गया था। इस घटना के सामने आने के बाद होटल को लेकर लोगों के बीच काफी रोष देखा जा रहा है। वहीं एक शख्स ने होटल पर तंज कसते हुए कहा कि, वे मेनू में स्नेक चिप्स का उल्लेख करना भूल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+