तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में घुस आया सांप, मची दहशत और फिर....
तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में घुस गया सांप, मची दहशत
कोझीकोड, 28 जुलाई: तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन को एक सांप की दहशत के कारण केरल के कोझाीकोड स्टेशन पर एक घंटे तक रोक रूकना पड़ा। ट्रेन के एक डिब्बे में यात्रियों ने सांप देखा जिसकी तलाश के लिए केरल के कोझीकोड में एक घंटे से अधिक समय तक रुकना पड़ा लेकिन ट्रेन में कहीं भी सांप नहीं मिला।

बर्थ में सीट के नीचे यात्रियों को नजर आया सांप
रेलवे सूत्रों के अनुसार तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के यात्रियों ने टिकट चेकर को ट्रेन के तिरूर स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद ट्रेन के एस 5 डिब्बे में निचली बर्थ के नीचे लगे सामान के बीच सांप होने की सूचना दी।

यात्री दहशत में आ गए
ट्रेन के डब्बे में सांप होने की खबर फैलने की खबर फैलते ही ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। पूरी बोगी में सांप होने की बात सुनकर अफरा-तफरी मच गई।

डिब्बे के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए
जैसे ही कोझिकोड स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के पास सूचना पहुंची तो उन्होंने सांप का पता लगाने के लिए वन विभाग के विशेषज्ञों की व्यवस्था की। कोझीकोड स्टेशन पर रात करीब 10:15 बजे जिस डिब्बे में सांप को देखा गया था, उस डिब्बे के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए।

बहुत ढूढ़ने पर भी सांप नहीं मिला
वन अधिकारियों द्वारा व्यवस्थित दो सांप पकड़ने वालों द्वारा गहन तलाशी ली गई लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद वन विभाग अधिकारियों को ट्रेन में सांप नहीं मिला । जिसके बाद स्टेशन से एक घंटे लेट रवाना किया गया।
सांकेतिक फोटो












Click it and Unblock the Notifications