VIDEO: मुंबई के बांद्रा में अचानक निकल आए एक के बाद एक तीन अजगर, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। मुंबई शहर के बांद्रा उपनगरीय इलाके में शुक्रवार की रात उस समय दहशत फैल गई जब अचानक से कुछ घंटों में एक के बाद एक तीन भारी भरकम अजगर निकल आए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अजगर निकलने की खबर स्नैक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। स्नैक कैचर्स ने तीनों अजगर इलाके से हटा और अपने साथ ले गए। बाद अजगरों को चिकित्सीय परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

snake catchers rescued all 3 pythons in Bandras Kala Nagar area mumbai

स्नैक रेस्क्यू टीम के भागेश भागवत के मुताबिक, शुक्रवार रात में बांद्रा के कला नगर में अजगर दिखने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनकी टीम अजगर को पकड़कर थाने पहुंची थी कि तभी एक के बाद एक दो और अजगर मिलने की खबर उन्हें मिली। जिसके बाद टीम ने तीनों स्थानों पर जाकर अजगरों को पकड़कर पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा फिर उन्हें वन विभाग की मदद से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

भागवत ने बताया कि लगभग 12.30 बजे फोन आया था। एक अजगरों की लंबाई 7 से 10 फीट लंबी बताई जा रही है। भागवत ने कहा, यह एक भारतीय रॉक पाइथन था, उसमें एक मादा थी जिसकी लम्बाई 10 फीट लंबी है। बाकी दो अजगर 7 और 9 फीट लंबा है। उन्होंने कहा कि कला नगर में अजगर मिलने का एक कारण यह भी हो सकता है कि कला नगर के पास बीकेसी में मेट्रो स्टेशन बनने का काम चल रहा है। जमीन में खुदाई और कंपन के कारण जमीन के अंदर के जीव निकल कर बाहर आ रहे हैं।

कला नगर इलाके में एक के बाद एक तीन अजगर मिलने से लोगों की बीच अभी डर का माहौल है। बता दें कि, कला नगर में हीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निवास भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+