पिता के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची स्मृति ईरानी, कहा यह पेरेंट्स-टीचर मीटिंग जैसा एहसास
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को अपने पिता अजय कुमार मल्होत्रा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची। मुलकात की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से शेयर की हैं। ईरानी के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी सामने बैठे नजर आ रहे हैं और टेबल की दूसरी ओर स्मृति ईरानी अपने पिता के साथ बैठी हैं।
ईरानी द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वजह से तस्वीर के साथ लिखा गया दिलचस्प कैप्शन। स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पीएम मोदी और अपने पिता के साथ की तस्वीर को स्कूल में होने वाली पेरेंट्स टीचर मीटिंग की तरह बताया है।

स्मृति ईरानी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "जब बॉस पिता से मिलें और आप बस ये प्रार्थना करते रहें कि दोनों आपकी शिकायत एक-दूसरे से ना करें। पीटीएम (पेरेंट्स-टीचर मीटिंग) चल रही है।"
स्मृति के इस पोस्ट पर जम कर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पीटीएम में कम से कम रिपोर्ट कार्ड की टेंशन नहीं होगी। तो इसपर रिप्लाई करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, "ऐसा किसने कहा"। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, "टिफिन में काफी फास्ट फूड और जंक आता है इनके।" एक और यूजर ने स्मृति के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए लिखा, "प्रणाम, आशा करते हैं घर पहुंचने के बाद कुछ नहीं कहा जाएगा।" स्मृति ने इसपर रिप्लाई दिया, "अभी तक ऑफिस में हूं।"
इन मजाकिया कमेंट्स के बीच टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने स्मृति के पिता के लुक की तारीफ की। अपने टीवी इंडस्ट्री के करियर के दौरान स्मृति ने एकता कपूर के सीरियल में काम किया था और वहीं से उन्हें पहचान मिली थी।
स्मृति ईरानी की इस पोस्ट पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि आप इतनी अच्छी स्टूडेंट है कि आपकी शिकायत नहीं की जाएगी। तो कोई पूछ रहा है पीटीएम में ग्रेड कितने मिले।
केंद्रीय मंत्री ने एक और तस्वीर अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में उनके पिता अजय कुमार मल्होत्रा और पीएम मोदी साथ में हैं। स्मृति ने इस पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को उनके पिता से मिलने के लिया वक्त निकलने का शुक्रिया कहा है। स्मृति ईरानी ने लिखा, "जब आपके बॉस अपने व्यस्त कार्यक्रम में से आपके पिता के लिए समय निकलते हैं। जब आपके पेरेंट बस इतना चाहते हैं कि वो प्रधानमंत्री से मिल कर कह सकें कि आप भारत को जो गौरव प्रदान करते हैं, हमारे राष्ट्र के लिए जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications