JNU-हैदराबाद यूनिवर्सिटी से स्मृति ईरानी को खतरा, मिलेगी Z सिक्यूरिटी
नयी दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को केंद्र सरकार ने 'जेड' प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है। सरकार स्मृति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सरकार का मानना है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों से उन्हें खतरा हो सकता है। टीवी शो की आदर्श बहू से कैबिनेट तक.. स्मृति ईरानी

सरकार ने उनके जीवन को खतरा होने की बात को देखते हुए उनकी सुरक्षा में जेड सिक्योरिटी लगाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय का मानना है कि जेएनयू और हैदराबाद विश्वविद्यालय सहित कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में हुए प्रदर्शन और अशांति की घटनाओं के बाद स्मृति ईरानी के जीवन पर खतरा बढ़ गया है।
जिसे लेकर सरकार को खूफिया जानकारी भी मिली है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्मृति ईरानी को जेड सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। इस जेड सिक्योरिटी में उनके साथ हमेशा हर समय 18 सशस्त्र कमांडो सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सफर के दौरान एक पायलट और एस्कार्ट वाहन मौजूद रहेगा ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications