स्मृति ईरानी ने मजेदार Minions वाला मीम शेयर कर बताया-कैसा रहा साल 2019 ,आपने देखा क्या?

नई दिल्ली। साल 2019 चंद घंटों में हमेशा के लिए हमसे विदा हो जाएगा, ये साल बहुत सारी चीजों के लिए याद रहेगा, हर कोई साल के अंत का आंकलन अपने हिसाब से कर रहा है, कोई ईयर एंड में क्या खोया और क्या पाया के गुणा-भाग में लगा है तो कोई आने वाले साल के स्वागत की तैयारी में लगा है लेकिन केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय नेता स्मृति ईरानी ने बड़े ही मजेदार ढंग से अपने पूरे साल का लेखा-जोखा पेश किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्मृति ईरानी ने शेयर किया मजेदार मीम

स्मृति ईरानी ने शेयर किया मजेदार मीम

दरअसल सोमवार शाम को स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा कि मेरे लिए पूरा साल कुछ इस तरह रहा, ये वीडियो एक एनिमेशन फिल्म Despicable Me का है जिसमें के एक सीन में खुद के परिवार को दर्शाया है, फिल्म के कैरेक्टर पर स्मृति के परिवार का नाम दिया हुआ है जो पूरे हालात बयां कर रहा है।

स्मृति ने अपने पति जुबिन ईरानी को दिया गुस्सैल कैरेक्टर

वीडियो की शुरुआत एक फायर अलार्म से बोती है, जिसमें दो छोटे मिनियन शामिल हैं, एक है स्मृति के बेटे जौहर और दूसरी बेटी, इस बीच स्मृति की एंट्री सायरन बजाते हुए होती है, इस मीम में स्मृति ने अपने पति जुबिन ईरानी को गुस्सैल कैरेक्टर वाला किरदार दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्मृति का ये वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब स्मृति ने इस तरह से मीम्स शेयर किया है, वो इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी हैं, वो सोशल मीडिया की एक्टिव पर्सन में से एक हैं।

स्मृति ईरानी ने बदला इतिहास

स्मृति ईरानी ने बदला इतिहास

वैसे साल 2019 स्मृति ईरानी के लिए बेहतरीन रहा है, इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तेज-तर्रार नेता स्मृति ईरानी ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी, उन्होंने कांग्रेस की पारंपरिक सीट अमेठी से तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारी मतों से हराकर सफलता का नया इतिहास लिखा, स्मृति ईरानी की जीत कई मायनों में अनोखी रही थी। इस जीत के बाद स्मृति ईरानी का तो भाजपा में कद बढ़ा है लेकिन राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+