बिगड़े शरद यादव के बोल,स्मृति ईरानी से कहा, जानता हूं आप क्या हैं...
नयी दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ एक के बाद एक विवादास्पद टिप्पणी करने वाले शरद यादव के बोल अब भी शांत नहीं हुए हैं। आज संसद में उन्होंने मोदी सरकार की महिला मंत्री पर टिप्पणी कर दी। महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना कर रहे जदयू नेता शरद यादव अपने बयान पर माफी मांगने के बजाए मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर ही बरस पड़े।

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान जब स्मृति ईरानी ने शरद यादव की महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई तो पहले से भड़के हुए यादव ने सरेआम ये कह दिया कि मैं जानता हूं, आप क्या हैं।
दरअसल स्मृति ईरानी ने शरद यादव द्वारा दक्षिण भारत की महिलाओं पर की गई ट्प्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह से महिलाओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। जिस पर भड़के हुए शरद यादव ने कह दिया कि मैं जानता हूं कि आप क्या हैं। इस बयान के बाद सदन में हंगामा और बढ़ गया, लेकिन शरद यदव अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications