एक बार फिर दिखा स्मृति ईरानी का ह्यूमर, जब बोलीं - भगवान बहुत गर्मी है उठा ले
नई दिल्ली। आमतौर पर राजनेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट गंभीर होते हैं और मौसम चुनाव का हो तो ये पोस्ट और भी गंभीर हो जाते हैं। लेकिन स्मृति ईरानी एक ऐसी नेता हैं जो अकसर सोशल मीडिया पर भी अपना ह्यूमर दिखाती रहती हैं। वे अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे फनी और दिलचस्प पोस्ट डालती हैं कि देखने वाले हंस पड़ें। उनका ताजा पोस्ट भी कुछ ऐसा ही है।

स्मृति बोलीं- हे भगवान बहुत गर्मी है उठा ले
स्मृति ने हाथ ऊपर किए एक गिलहरी की तस्वीर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है। और उसपर लिखा है - हो भगवान बहुत गर्मी है उठा ले और पटक दे स्विटजरलैंड या पेरिस में। ऐसे में स्मृति ने तपती धूप और गर्मी को भी मस्ती में लिया है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब स्मृति ने इस तरह का कोई फनी पोस्ट शेयर किया हो, वह पहले भी ऐसा करती रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
स्मृति ईरानी ने अपने मोटापे पर किया ये फनी पोस्ट
दरअसल केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए एक मजेदार पोस्ट लिखी है, स्मृति ने अपने पति जुबिन ईरानी की पूर्व पत्नी मोना ईरानी के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मोना ईरानी आज भी अपनी पुरानी जींस में फिट आ सकती हैं लेकिन मेरा तो पुरानी जींस में एक पैर भी नहीं घुस पाएगा।
View this post on Instagram#when you have waited for #deepveer #wedding #pics for too longgggg 🤦♀️
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
दीपिका और रणवीर की शादी के लेकर किया था ये पोस्ट
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद स्मृति ईरानी ने एक कंकाल की फोटो शेयर की और लिखा कि ऐसा होता है जब आप लंबे समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की फोटो का इंतजार कर रहे हों।
यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications