स्मृति ईरानी ने शेयर किया 25 साल पुराना विज्ञापन, पीरियड्स पर करती दिखीं बात, Video देख पहचान पाना मुश्किल
Smriti Irani News: महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना एक 25 साल पुराना विज्ञापन वीडियो शेयर किया है। जो अब वायरल हो रहा है।

Smriti Irani Video: अभिनेत्री से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने एक्टिंग के दिनों के बारे में पोस्ट करती रहती है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेमस टीवी शो से मशहूर होने वाली स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने मॉडलिंग के दिनों के दौरान का विज्ञापन वीडियो शेयर किया है।
ईरानी का ये विज्ञापन वीडियो पीरियड्स और सैनिटरी ब्रांड के लिए है। स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि ये विज्ञापन उन्होंने 25 साल पहले शूट की थी। 25 साल पुराने इस वीडियो में स्मृति ईरानी को देखकर पहचान पाना मुश्किल है। हर कोई उनको देखकर हैरान हैं।
स्मृति ईरानी ने सैनिटरी ब्रांड के पुराने विज्ञापन को शेयर कर बताया है कि इस तरह की परियोजना एक मॉडल के ग्लैमर-आधारित करियर को खत्म कर सकती है। लेकिन उन्होंने इस विज्ञापन के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
स्मृति ईरानी ने गुरुवार (04 मई) को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा, "जब आपका अतीत आपको याद आता है...25 साल पहले, किसी बड़ी कंपनी के लिए मेरा ये पहला विज्ञापन था। हालांकि, यह विषय फैंसी नहीं था। असल में ये एक ऐसा प्रोडक्ट था, कि कई लोग इस असाइनमेंट के खिलाफ थे क्योंकि ये एक सैनिटरी पैड का विज्ञापन था।''
स्मृति ईरानी आगे कहती हैं, ''सैनिटरी पैड का विज्ञापन उस वक्त करना, एक ग्लैमरस मॉडल के करियर को खत्म करने जैसा था। लेकिन मैंने इस विज्ञापन को करने का फैसला किया। आखिर पीरियड्स की हाइजीन पर बातचीत क्यों नहीं की जा सकती। मुझे लगता है कि ये होना चाहिए। तब से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।''
कैप्शन के अंत में स्मृति ईरानी ने लिखा, ''हां मैं उस वक्त पतली थी...ये याद दिलाने की जरूरत नहीं।''
स्मृति ईरानी को इस वीडियो में देख पहचान पाना मुश्किल है। कई लोगों मे कमेंट कर लिखा है कि ये तो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आज हममें से कई लोग इस ऐड को आसानी से कर लेते होंगे। लेकिन हां, मुझे याद है कि तब किसी के सामने इस बारे में बात करना भी कितना मुश्किल था। ऐसा करने के लिए लोग आपसे उस वक्त नफरत भी करते होंगे। लेकिन आपने बहुत अच्छी तरह से इसको निभाया है।''
दूसरे यूजर ने कहा, "मुझे यह विज्ञापन याद है! मुझे नहीं पता था कि ये आप ही थे।'' एक अन्य ने लिखा, ''स्मृति ईरानी , अगर यह 25 साल पहले की बात है तो यह अपने समय से बहुत आगे की बात की है, इस विषय को उठाने का साहस करने के लिए आपको सलाम है। मुझे अभी भी विश्वास है कि लोग इस विज्ञापन को नहीं करना चाहते हैं।''
विज्ञापन में स्मृति को एक सफेद शर्ट और खुले बालों में दिख रही हैं। विज्ञापन में स्मृति कहती है कि जब सेफ्टी और हाइजिन के लिए सैनिटरी पैड हैं तो पीरियड्स को एक बड़ी बात क्यों मानी जाती है।
स्मृति ने 1999 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी के रूप में बड़ी भूमिका निभाई थी। इससे पहले वो 1999 में आतिश के साथ अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्होंने 2000 से 2008 तक आठ वर्षों तक कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। कुछ अन्य शो में अभिनय करने के बाद वह 2013 में अभिनय छोड़ राजनीति में शामिल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications