राहुल ने हिटलर से की मोदी सरकार की तुलना, स्मृति ईरानी ने कहा- शुक्रिया
राहुल ने हिटलर से की मोदी सरकार की तुलना, स्मृति ईरानी ने कहा शुक्रिया
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरकार को तानाशाही बताने और लोकतंत्र पर हमले की बात कहने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर तंज कसा है। स्मृति ने मोदी की आलोचना के लिए राहुल को शुक्रिया कहते उनको 1975 की इमरजेंसी की याद दिलाई है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने ट्विटर पर राहुल को जवाब देते हुए लिखा आपने जो किया है, उसके लिए भाजपा की तरफ से बहुत शुक्रिया। मोदी सरकार को हिटलर और नाजियों के प्रभावित होने की बात पर एक और ट्वीट में ईरानी ने कहा कि राहुल आप 42 साल लेट हैं, ये जानने को किृ हिटलर से कौन प्रभावित था, किसने इमरजेंसी लगाई और लोकतंत्र को किसने कुचला। राहुल ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि हिटलर ने एक बार कहा था सच्चाई पर मजबूत पकड़ बनाए रखिए, जिससे कि आप कभी भी उसका गला घोंट सकें। आज हमारे आसपास यही हो रहा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरू में आयोजित क्वेस्ट फॉर इक्वलिटी कार्यक्रम में राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि आज देश की जो हालत है उसके जिम्मेदार पीएम मोदी और आरएसएस है। राहुल ने कहा कि आज जो हो रहा है वह भावना के आधार पर भारत के लोकतंत्र को कैद करने की कोशिश है। यह काम नौकरशाह, पीएम और संघ के लोग कर रहे हैं।
राहुल ने कार्यक्रम में रोहित वेमुला के उत्पीड़न और खुदकुश का मामला भी उठाया। रोहित वेमुला के खुदकुशी मामले पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि मैं इसे खुदकुशी नहीं कहता, रोहित वेमला का अपमान करके हत्या की गई। राहुल ने गाय और बीफ के नाम पर हत्याओं का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि घर में मांस होने के शक में हत्याएं हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications