स्मृति ईरानी पर लालू के नेता का पर्सनल अटैक, 'चारा चोर' कहने पर भड़की राजद ने स्मृति को ये क्या कह दिया...

लोकसभा चुनाव में कुछ दिन ही बाकी हैं। चुनाव प्रचार के साथ साथ-साथ पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को 'बिना परिवार वाला' कहा तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'मोदी का परिवार' सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे लगाने लगे।

अब इस सियासी सरगर्मी के बीच स्मृति ईरानी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा चोर कह दिया। राजद ने ईरानी के इस कमेंट को बिल्कुल भी हलके में नहीं लिया है। राजद की ओर से प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी के खिलाफ मोर्च खोल दिया है।

Smriti Irani

दरअसल, नागपुर में एक रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 'चारा चोर' बताया था। जिसके बाद राजद भड़क गई। ईरानी के इस बयान को राजद ने काफी गंभीरता से लिया और स्मृति ईरानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

भाजपा नेता को घेरते हुए राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने उनपर पर्सनल वॉर किया। स्मृति ईरानी के शरीर से लेकर उनके चरित्र तक पर सारिका ने तीखे कमेंट किए। सारिका ने स्मृति को 'दूसरे का भतार (पति) चोरी करने वाला' बताया। दरअसल, भाजपा नेत्री ने अपनी दोस्त के पति से शादी की थी।

राजद सुप्रीमो को चारा चोर कहने को लेकर राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी को जमकर अनाप शनाप कहा है। उन्होंने स्मृति ईरानी को गोवा में बीफ चिली बेचने वाले की मां बताते हुए उन्हें कुकुर (कुत्ता) जैसा भौंकने वाली बताया।

सारिका पासवान ने वीडियो जारी कर स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। हालांकि, उन्होंने खुलकर स्मृति का नाम तो नहीं लिया है लेकिन साफ तौर पर पता चल रहा है कि वो ये सारी बातें भाजपा नेता को ध्यान में रखकर कह रही हैं।

वीडियो में सारिका ने कहा, "भाजपा की ट्रिपल एक्सल (XXXL) कमर्शियल सिलिंडर, दूसरे के भतार (पति) को चोरी करने वाली, गोवा में बीफ चिल्ली बेचने वाले की मां, कुकुर (कुत्ते) जैसा भौंकना बंद करो।"

वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हम बिहारी लोग भैंस का सिंघ पकड़कर पटक देते हैं फिर नाथ देते हैं, इसलिए देह की गर्मी को, दिमाग के अकड़ को औकात के अनुसार रखो, नहीं तो नाथ-ने में देर नहीं होगा।"

सारिका ने स्मृति ईरानी को औकात में रहने की भी नसीहत दी है। सारिका पासवान ने कहा कि बिहार की जनता भाजपा को समझ चुकी है। उन्होंने स्मृति ईरानी को धमकी भरे लफ्जों में चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की जनता कालिख पोतने के लिए तैयार बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+