स्मृति ईरानी ने चलाई साइकिल, वीडियो देख यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कसा ये तंज
नई दिल्ली, 13 सितंबर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी आए दिन नए-नए प्रयोग करती नजर आती हैं। बीते रविवार (12 सितंबर, 2021) को मणिपुर (उत्तर पूर्व में) के बिष्णुपुर में पोषण साइकिल रैली में उन्होंने शिरकत की और साड़ी में साइकिल चलाई। उन्होंने इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से लड़कियों के साथ कुछ दूरी तक साइकिल फर्राटे से चलाईईरानी ने साइकिल चलाते हुए अपने टि्वटर हैंडल से भी शेयर किया।

इस वीडियो में आप देख सकते है कि स्मृति ईरानी बड़े अच्छे से साइकिल चला रही हैं और उनकी स्पीड ऐसी थी कि मीडिया कर्मी और उनके गार्ड का उनके पीछे दौड़कर हालत खस्ता हो गई। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री की तारीफ की। उन्होंने लिखा वाकई में देखकर काफी प्रेरणा देने वाला है कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पोषण साइकिल रैली का नेतृत्व कर रही हैं।
वहीं कांग्रेस की इकाई इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवाई ने लिखा "अंततः साइकिल लेकर ईरानी सड़कों पर उतर ही गईं। वहीं एक यूजर ने कहा "राज माता की शक्ति घटी या बढ़ी, जोर से बोलिए...आप कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं।"
स्मृति ईरानी को साइकिल चलाते देखर यूजर ने जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसा "ईरानी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर साइकल चलाकर गुप-चुप तरीके से विरोध दर्ज किया।" एक यूजर ने लिखा "अमेठी में दीवार गिरने से कई बच्चों की मौत हो गई और इनको साइकिल चलाने की पड़ी है।"
अरबित राय नाम के यूजर ने लिखा "पेट्रोल पीकर इनकी कार भी जंग खा गई क्या जो साइकिल पर निकली हैं? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - मोदी जी की जीडीपी यानी "गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स" में तो तेज गति से विकास हो रहा है। स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद है तो एक यूजर ने लिखा मैडम को स्कूटी दिलवा दीजिए। सर, अभी तो अमेठी का आवागमन लगा रहेगा।
Participated in POSHAN Cycle Rally at Bishnupur in Manipur as part of #POSHANMaah2021 campaign. pic.twitter.com/uNiEZiCsel
— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 12, 2021
एक ने लिखा मजबूरी है, साइकिल चलाना, क्योंकि "सईय्या तो बहुतय कमात है, मंहगाई डायन खाय जात है"। एक ने देश में बढ़ते पेट्रोल के दाम बढ़ने पर तंज कसते हुए लिखा सचमुच देश में पेट्रोल के दाम बढ़ गए है। एक ने लिखा लगता है इनको मौजूदा पेट्रोल रेट पता चल गया है।
बता दें वर्तमान समय में लगातार पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा मोदी सरकार की आलोचना हो रही मौदूजा वक्त में देश के कई हिस्सों में पेट्रोल/डीजल का दाम 100 रुपए प्रतिलीटर के निकट पहुंच चुका है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री का साइकिल चलाने वाला वीडियो देख लोग गुस्से में तंज कस रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications