दिलचस्प सवाल के साथ Smriti Irani ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की सेल्फी, क्या आपके पास है जवाब?
नई दिल्ली। अभिनेत्री से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह समय-समय पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपनी एक सेल्फी (Smriti Irani Selfie) तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने यूजर्स से एक दिलचस्प सवाल पूछा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, वीडियो के कैप्शन में उन्होंने साल 2021 में सब कुछ अच्छा होने की उम्मीद जताई है।

स्मृति ईरानी ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि साल 2020 को विदा कर हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में साल 2021 का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म Minions का एक सीन पोस्ट कर 2021 को भी बुरा साल बताने वालों को करारा जवाब दिया है। इस वीडियो के कैप्शन में स्मृति ईरानी ने लिखा, 'नजर मत लगाओ, एक पंच पड़ेगा...1 जनवरी को कोई दिक्कत नहीं हुई, 2021 अच्छा बीतेगा। बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला पीला भी हो सकता है।'

सेल्फी पोस्ट कर पूछा दिलचस्प सवाल
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मजेदार सवाल के साथ अपनी सेल्फी यूजर्स के साथ शेयर की है। उन्होंने पूछा- 'अगर चलती का नाम गाड़ी तो दौड़ती का नाम....?' इस सवाल के साथ उन्होंने #traveltrivia का इस्तेमाल किया है।
New Year के एक हफ्ते पहले शेयर किया था वीडियो
बता दें कि साल 2020 के खत्म होने से ठीक एक सप्ताह पहले भी स्मृति ईरानी ने क्यूट वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दो मिनियंस और गुरु को देखा जा सकता है, जो नाव चला रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जोर लगाके हैया.. अगला संडे 2021 है भईया... #speedysunday #जनहितमेंजारी।' वीडियो पर एक यूजर ने कहा, 'आशा है कि हम 2020 के लगाए गए अप्रत्याशित बोझ से छुटकारा पा लेंगे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं पिछले 10 मिनट से हंस रही हूं मैम।'
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है आरोप












Click it and Unblock the Notifications