स्मृति ईरानी ने कहा-मैं सोचती हूं अपनी चूड़ियां इनको को दे दूं, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति ईरानी का पुराना वीडियो, कहा-सोचती हूं अपनी चूड़ियां प्रधानमंत्री जी को दे दूं।

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। ये वीडियो 8 साल पुराना है, लेकिन कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान के बाद से ये एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ बोल रही है।

 smriti Irani old viral video on PM goes viral on Social media

दरअसल सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाक सेना द्वारा भारतीय सैनिकों के शवों के साथ की गई बर्बरता पर आलोचना करते हुए कहा कि जब यूपीए की सरकार थी और पाक सैनिकों द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जाता था तब भाजपा की महिला सांसद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने की बात कही थी, लेकिन आज जब वो सरकार में मंत्री है तो क्या वो उसी तरह की पाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई पर पीएम नरेन्द्र मोदी को चूड़ियां भेजेंगी?

कांग्रेस नेता का इशारा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर था, क्योंकि उन्होंने पाक द्वारा सीजफायर के उल्लधंन किए जाने पर उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने की बात कही थी। स्मृति ने कहा था कि मैं सोचती हूं अपने हाथों की चूड़ियां पीएम मनमोहन सिंह को दे दूं। अब एक बार फिर से ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+